आरक्षण के मुद्दे पर भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने RSS प्रमुख मोहन भागवत को दी खुली बहस की चुनौती

नई दिल्ली। भीम आर्मी के नेता चंद्रशेखर आजाद ने मंगलवार को आरक्षण के मुद्दे पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत को बहस की खुली चुनौती दी है। इसके अलावा चंद्रशेखर ने कहा कि आरक्षण खत्म करने के बजाय जाति व्यवस्था को समाप्त करने पर चर्चा होनी चाहिए। चंद्रशेखर ने दावा किया कि अनुसूचित जाति से जुड़े 54 प्रतिशत लोगों के पास अपनी जमीन नहीं है।

on reservation, chandrashekhar azad challenge RSS mohan bhagwat for open debate

चंद्रशेखर ने कहा कि वह (मोहन भागवत) चाहते हैं कि मुद्दे पर उनके बीच चर्चा होनी चाहिए जो आरक्षण के खिलाफ है। मैं मीडिया और संबंधित पक्षों के सामने उन्हें बहस करने की चुनौती देता हूं। हम लोगों को बताना चाहते हैं कि जो हमने (दलित) जाति व्यवस्था के कारण झेला है, उन्हें सभी आंकड़ों से लैस होकर आना चाहिए। चंद्रशेखर ने कहा कि आजादी के 72 साल बाद भी देश में 54 प्रतिशत दलितों के पास उनकी खुद की जमीन नहीं है। ऐसे में आरक्षण के मुद्दे पर चर्चा कर आरएसएस ने अपनी दलित विरोधी मानसिकता को दिखाया है।

चंद्रशेखर ने कहा कि अगर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने जाति व्यवस्था को खत्म करने का आह्वान किया होता तो भीम आर्मी जरूर इसका समर्थन करती। उन्होंने कहा कि जाति व्यवस्था ने देश को खोखला कर दिया है। ऐसे में मोहन भागवत को इस पर चर्चा करनी चाहिए। वहीं आरएसएस प्रमुख के दिल्ली में एक कार्यक्रम में दिए गए भाषण पर कांग्रेस की ओर से विवाद खड़ा करने पर संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख अरुण कुमार ने कहा कि संघ प्रमुख के भाषण पर अनावश्यक विवाद खड़ा करने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- उन्नाव रेप केस: गवाही के लिए तीस हजारी कोर्ट में पेश होंगे DM देवेंद्र कुमार पांडेय

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+