उन्नाव रेप केस: गवाही के लिए तीस हजारी कोर्ट में पेश होंगे DM देवेंद्र कुमार पांडेय

उन्नाव। उन्‍नाव रेप केस में सीबीआई ने आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर, तत्कालीन माखी एसओ अशोक भदौरिया, सब इंस्पेक्टर केपी सिंह सहित एक अन्य पर 120बी और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। उन्नाव रेप पीड़िता के पिता की पुलिस हिरासत में हत्या के मामले में जिले के डीएम देवेंद्र कुमार पांडेय गुरुवार को दिल्‍ली के तीस हजारी कोर्ट में गवाही देने के लिए पेश होंगे। इस मामले में सीबीआई ने मुकदमा दर्ज किया है। कोर्ट ने डीएम देवेंद्र कुमार पांडेय को गवाही के लिए तलब किया है।

Unnao rape case DM Devendra Pandey to appear in delhi court for testimony

सीबीआई ने आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर, तत्कालीन माखी एसओ अशोक भदौरिया, सब इंस्पेक्टर केपी सिंह सहित एक अन्य पर 120बी और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। उन्नाव रेप केस मामले में पीड़िता के पिता को झूठे आर्म्स केस में फंसाने और पुलिस हिरासत में उनकी मौत के मामले में बाहुबली विधायक सेंगर समेत अन्य के खिलाफ दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने आरोप तय कर दिए हैं।

कोर्ट ने बीते मंगलवार को सुनवाई करते हुए प्रथम दृष्टया पाया कि मामले में बड़ी साजिश रची गई है। कोर्ट के मुताबिक, पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन उसने कोई हस्तक्षेप नहीं किया। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता के पिता के शरीर पर 14 गंभीर चोट के निशान थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+