Republic Day: भारत-पाक के रिश्तों में दिखी तल्खी, अटारी बॉर्डर पर एक-दूसरे को नहीं दी मिठाई

अटारी पर भारत-पाक के बीच नहीं हुआ मिठाई का आदान-प्रदान

नई दिल्ली। भारत अपना 71वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। गणतंत्र दिवस के मौके पर जहां राजपथ पर भारतीय सेना ने अपने शौर्य, साहस और पराक्रम का प्रदर्शन किया तो वहीं अटारी बर्डर पर बीएसएफ के जवानों ने ध्वजारोहण किया। सेना के जवानों ने परेड मार्च की, लेकिन भारत और पाकिस्तान सेना के बीच मिठाईयों का आदान-प्रदान नहीं हुआ।

On Republic Day BSF did not exchange sweets with Pakistani Rangers at Attari border.

जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद से भारत-पाकिस्तान के बीच संबंधों में तल्खी बनी हुई है। ये तनाव गणतंत्र दिवस के मौके पर भी दिखा। स्वतंत्रता दिवस के बाद गणतंत्र दिवस के मौके पर भी दोनों देशों के बीच मिठाईयों का आदान-प्रदान नहीं किया गया।अटारी-वाघा बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल ने पाकिस्तानी रेंजर्स को मिठाई नहीं दी।

भारत सीमा पर पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंधन किया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर में लगातार सीजफायर का उल्लघंन हो रहा है। भारतीय सेना भी पाक की हर हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। इन सब का असर था, जिसकी वजह से अटारी-वाघा बार्डर पर मिठाई का अदान-प्रदान नहीं किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+