Omicron symptoms: कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रान के लक्षण क्‍या हैं और जानें कितना है खतरनाक

Omicron symptoms: कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रान के लक्षण क्‍या हैं और जानें खतरा

नई दिल्ली, 30 नवंबर। कोरोना वायरस के म्‍यूटेशन से कोविड के नया वेरिएंट ओमिक्रान ने विश्‍व भर में तहलका मचा दिया है। दक्षिण अफ्रीकी में पाया गया गया कोविड का नया ओमिक्रान वेरिएंट को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चिंता का विषय बताया है क्‍योंकि इस नए वेरिएंट में डेल्‍टा वेरिएंट के जैसे समान लक्षण नहीं हैं जो आमतौर पर डेल्टा में नजर आते हैं। डब्ल्यूएचओ के अनुसार इसके पहले सामने आए अन्य प्रकार के कोरोना के वेरिएंट की तुलना में ओमिक्रान स्ट्रेन में अधिक म्‍यूटेशन होता है। आइए जानते हैं कि कोविड के नए ओमिक्रान वेरिएंट क्‍या अधिक खतरनाक है और इसके लक्षण क्‍या हैं?

कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रान कितना खतरनाक है

कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रान कितना खतरनाक है

वैज्ञानिकों के अनुसार कोविड के नए वेरिएंट ओमिक्रान के कुल 50 तरह के म्‍यूटेशन हैं जिसके 30 स्‍पाइक प्रोटीन है। वैरिएंट की ये विशेषता है कि ये कोविड 19 को और अधिक संक्रामक और खतरनाक बनाती है। विश्‍व स्‍थ्‍वास्‍थ्‍य संगठन यानी डब्लूएचओ ने इसे डेल्‍टा वैरिएंट से ज्‍यादा खतरनाक बताया है। चूंकि इसके 50 म्‍यूटेशन हैं तो ये और भी चिंता का विषय है।

Recommended Video

    Omicron Variant Cases: कई देशों में ओमिक्रॉन की एंट्री, जानें India में कितने केस | वनइंडिया हिंदी
    क्‍या कोरोना वैक्‍सीनेटेड लोगों को भी क्‍या ये वेरिएंट करेगा प्रभावित

    क्‍या कोरोना वैक्‍सीनेटेड लोगों को भी क्‍या ये वेरिएंट करेगा प्रभावित

    बता दें म्‍यूटेशन एक गुच्‍छे की तरह होता है जो पहले के वैरिएंट से पूरी तरह से अलग होता है। ओमिक्रान में 30 स्‍पाइक प्रोटीन हैं। कोरोना वायरस के इंटरनल स्‍ट्रकचर में स्‍पाइक प्रोटीन ही वह पार्ट है जहां वैक्‍सीन असर करती है। ऐसे में अगर स्‍पाइक प्रोटीन अलग-अलग होगा तो इस पर वैक्‍सीन प्रभावित होगी इसमें संदेह है। यहीं कारण है कि कुछ वैज्ञानिकों का दावा है कि ये कोविड वैक्‍सीन को भी 60 प्रतिशत तक बेअसर कर देता है। वैज्ञानिकों के इस दावे कि वैक्‍सीन बेअसर हो सकती है, ये बात भी पुष्टि करता है क्‍योंकि विश्‍व भर में ये वेरिएंट कुछ ऐसे लोगों में भी पाया गया है जिन्‍हें वैक्‍सीन की दोनों या बूस्‍टर डोज तक लग चुकी थी।ओमिक्रान के खतरे के बीच क्‍या कर्नाटक में लगाने वाला है लॉकडाउन? जानें सीएम ने क्‍या दिया जवाब

    ओमिक्रान मरीजों में देखें गए ये प्रमुख लक्षण

    ओमिक्रान मरीजों में देखें गए ये प्रमुख लक्षण

    दक्षिण अफ़्रीकी मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ एंजेलिक कोएत्ज़ी जिन्होंने वैज्ञानिकों को कोरोना के नए वेरिएंट की संभावना के प्रति सचेत किया था उनके हवाले से एम्स निदेशक रणदीप गुलेरिया ने इस कोविड के नए वेरिएंट ओमिक्रान के लक्षणों के बारे में जानकारी दी। ओमिक्रान वेरिएंट से संक्रमित मरीजों में थकान और बदन दर्द जैसे हल्के लक्षण सामने आए हैं। यह किसी आयु वर्ग तक सीमित नहीं है, युवा रोगियों में भी अत्यधिक थकान देखी गई है।

    ओमिक्रान क्‍या कम उम्र के लोगों को भीचपेट में ले रहा

    ओमिक्रान क्‍या कम उम्र के लोगों को भीचपेट में ले रहा

    रिपोर्ट के अनुसार 30 साल से कम उम्र के लोगों में ओमाइक्रोन का पता चला है, लेकिन वे गंभीर रूप से बीमार नहीं हैं। हालांकि, डॉ कोएत्ज़ी ने आगाह किया कि यह बदल सकता है। उसने यह भी कहा कि लोगों को घबराना नहीं चाहिए और डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए, भले ही उन्हें संदेह हो कि उन्‍हें ओमिक्रान वेरिएंट है। उन्होंने आगे कहा कि ये लक्षण अपने आप ठीक हो जाते हैं।

     ओमिक्रान में क्‍या होता है हाई फीवर

    ओमिक्रान में क्‍या होता है हाई फीवर

    ओमिक्रान में मरीज की भारी आवाज़ की कोई शिकायत नहीं मिली है और जिन रोगियों को नए स्ट्रेन का पता चला है उन्हें हाई फीवर भी नहीं पाया गया है। हालांकि, ओमिक्रान के रोगियों ने गले में खराश की शिकायत सामने आई है।

    ओमिक्रान में क्‍या मरीज का कम होता है ऑक्‍सीजन लेबल

    ओमिक्रान में क्‍या मरीज का कम होता है ऑक्‍सीजन लेबल

    डॉक्‍टर के अनुसार ओमिक्रान मरीज के ऑक्सीजन के स्तर में कोई बड़ी गिरावट नहीं आती देखी गई है। इस से स्ट्रेन से संक्रमित रोगियों ने स्वाद या गंध के जाने की भी शिकायत नहीं की है जो कोरोना के अन्‍य स्ट्रेन से संक्रमित रोगियों में लक्षण के तौर पर सामने आया है। विशेषज्ञ ने ये भी बताया कि ओमिक्रान स्ट्रेन के अधिकांश मरीज बिना अस्पताल में भर्ती हुए ठीक हो गए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+