Omar Abdullah- Payal Nath Divorce: '15 साल से बीवी के साथ नहीं हूं', उमर अब्दुल्ला ने लगाई SC में अर्जी
Omar Abdullah- Payal Nath Divorce in Hindi: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला एक बार फिर से अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में हैं। दरअसल दिल्ली हाईकोर्ट ने उमर की उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी पायल अब्दुल्ला से तलाक की मांग की थी।
इसके बाद उमर ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, उनकी याचिका पर सोमवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने पायल अब्दुल्ला को नोटिस जारी करके इसके बारे में जवाब मांगा है।

मालूम हो कि कोर्ट ने पायल को छह सप्ताह के भीतर जवाब देने को कहा है और साथ ही कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 30 अगस्त की तारीख तय की है।
'जज साहब मेरी शादी टूट चुकी है, हम 15 साल से अलग रह रहे हैं'
कोर्ट में उमर की ओर से अर्जी में कहा गया है कि 'जज साहब मेरी शादी टूट चुकी है, मैं और पायल 15 साल से अलग रह रहे हैं, हमें प्लीज तलाक दे दो।'
हाईकोर्ट में उमर की याचिका को किया था खारिज
आपको बता दें कि हाईकोर्ट में उमर अपनी पत्नी पर लगाए जुल्म के आरोपों को सिद्ध नहीं कर पाए थे इसलिए कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी थी और हर महीने पत्नी को 1.5 लाख रुपए और दोनों बेटों की पढ़ाई के लिए 60,000 रुपए देने का भी निर्देश दिया था।
उमर और पायल की शादी साल 1994 में हुई थी
गौरतलब है कि उमर और पायल की शादी साल 1994 में हुई थी और इस शादी से उन्हें दो बेटे हैं, उमर के मुताबिक वो और पायल साल 2009 से अलग रह रहे हैं। मालूम हो कि आज भले ही ये जोड़ा अलग होने के लिए कोर्ट में लड़ रहा हो लेकिन कभी ये दोनों 'मेड फॉर इच अदर' कहे जाते थे।
उमर मुस्लिम हैं जबकि पायल सिख परिवार से आती हैं
दोनों की शादी की खबर एक तरह से नेशनल न्यूज बन गई थी क्योंकि ये शादी कश्मीर के एक सियासी मुस्लिम खानदान और दिल्ली के संभ्रांत सिख परिवार के बीच भी हो रही थी, जिनकी जड़ें पाकिस्तान से जुड़ी हुई थी।
ओबरॉय होटल से शुरू हुई थी उमर-पायल की प्रेम कहानी
आपको बता दें कि सियासत में आने से पहले उमर दिल्ली के ओबरॉय होटल ग्रुप के मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव हुआ करते थे, उसी होटल में दिल्ली की रहने वाली पायल नाथ काम करती थीं, दोनो एक इवेंट में मिले थे और फिर दोनों में मित्रता हो गई जो कि जल्द ही मोहब्बत में तब्दील हो गई लेकिन दोनों के लिए आगे का सफर आसान नहीं था। दोनों के घरवाले मजहब अलग होने से इस शादी को ग्रीन सिग्नल नहीं दे रहे थे।
उमर-पायल को शादी से दो बेटे हैं, दोनों लविंग कपल कहलाते थे
लेकिन बाद में बच्चों की जिद के आगे दोनों परिवार वालों को घुटने टेकने पड़े,इस शादी का विरोध कुछ कश्मीरी लोगों ने भी किया था लेकिन तमाम मुश्किलों के बाद भी उमर और पायल टस से मस ना हुए और साल 1994 में दोनों ने शादी की, शादी के बाद वो पायल अब्दुल्ला बन गईं, वो अब्दुल्ला के साथ बड़े इवेंट में दिखाई भी देती थीं।
साल 2009 से उमर और पायल अलग-अलग रह रहे हैं
लेकिन अचानक से साल 2011 में पहली बार दोनों के तलाक की खबर सामने आई और तब पता चला कि वो बीते दो सालों से साथ नहीं हैं। उमर जहां कश्मीर में सियासत की दांवपेच में उलझे हुए थे वहीं पायल दिल्ली में अपना ट्रांसपोर्ट का बिजनेस संभाल रही हैं, आज भी दोनों के तलाक की असल वजह किसी को भी पता नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications