ओम को हटाकर योग को सेक्यूलर बनाएगी मोदी सरकार
नयी दिल्ली। मोदी सरकार ने योग को देश और दुनिया में चर्चित बनाने का बीड़ा उठा लिया है। योग को पॉप्युलर बनाने के लिए मोदी सरकार इसमें एक बड़ा बदलाव करने जा रही है। जी हां केंद्र सरकार ने फैसला किया है कि योग में जहां-जहां भी ओम का जिक्र होता है, इसे हटाया जाएगा। ताकि इसे सेक्यूलर बनाया जा सके।

उसे उम्मीद है कि इस बदलाव के बाद हर धर्म के लोग योग कर सकें। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों से जुड़े एक अधिकारी के मुताबिक योग से ओम शब्द को हटाने का मुख्य मकसद योग के प्रचार को राजनीतिक विवाद से बचाना है। उनका कहना था कि किसी एक धर्म से जोड़े जाने पर इस अभियान को लोगों के बीच कम पसंद किए जाने की आशंका थी।
ऐसे में 21 जून को मानाएं जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर तैयार की जा रही लिखित सामग्री और विडियो में भी ओम शब्द नहीं रहेगा। इतनी ही नहीं इस मौके को और महत्वपूर्ण बनाने के लिए 100 और 10 रुपए के सिक्के जारी किए जाने की भी योजना है, जिसपर योग की एक मुद्रा छपी रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications