आय से अधिक संपत्ति मामला: ओम प्रकाश चौटाला ने कोर्ट में दिया बीमारी का हवाला, कल सुनाई जाएगी सजा
ओम प्रकाश चौटाला के आय से अधिक संपत्ति मामले में सुनवाई पूरी, कल सुनाई जाएगी सजा
नई दिल्ली, 26 मई: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के खिलाफ चल रहे आय से अधिक संपत्ति मामले में बहस पूरी हो गई है। गुरुवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला एक दिन के लिए सुरक्षित कर लिया है। आय से अधिक संपत्ति मामले में दोषी करार दिए जा चुके ओम प्रकाश चौटाला को अदालत शुक्रवार को सजा सुनाएगी।
Recommended Video

गुरुवार को सुनवाई के दौरान ओम प्रकाश चौटाला के वकील ने उनकी उम्र और सेहत का हवाला दिया। उनके वकील ने कहा कि ओम प्रकाश चौटाला 87 साल के हैं और करीब 90 फीसदी दिव्यांग हैं। उनको कपड़े बदलने के लिए भी मदद की जरूरत होती है, ऐसे में कोर्ट उनके साथ रियायत बरते और उनको जेल ना भेजे। उन्होंने ये भी कहा कि 20 साल से केस चल रहा है, इस दौरान कभी भी ऐसा नहीं हुआ जब ओमप्रकाश चौटाला ने जांच में सहयोग नहीं किया हो। वकील ने कोर्ट से अनुरोध किया है कि इन बातों को देखते हुए ओम प्रकाश चौटाला को कम से कम सजा दी जाए।
सीबीआई ने किया रियायत का विरोध
सीबीआई के वकील ने कोर्ट में कहा कि ओम प्रकाश चौटाला के वकील खराब सेहत का हवाला देकर सजा में राहत नहीं मांग सकते। यह एक नेता के खिलाफ मुकदमा है जो बहुत बड़ी संख्या के लोगो का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनको सजा ना मिलने से लोगों में गलत संदेश जाएगा।
बता दें कि सीबीआई ने ओम प्रकाश चौटाला पर यह मामला साल 2006 में दर्ज किया था। ओमप्रकाश चौटाला पर आय से 189 गुना ज्यादा पैसा कमाने का मामला है। चौटाला पर साल 1993 से 2006 के बीच अज्ञात स्रोतों से करीब 6.09 करोड़ की अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप सीबीआई ने लगाया था। मामले में कोर्ट ने 19 मई को चौटाला को दोषी करार दिया था।
-
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन?












Click it and Unblock the Notifications