VIRAL VIDEO: बुजुर्ग महिला ने सुनाया ' जब हम जवां होंगे' गाने का 'ओल्ड' वर्जन
बुढ़ापे में किन-किन परेशानियों का सामना करना पड़ता है इसकी व्यंगात्मक प्रस्तुति एक बुजुर्ग महिला ने काफी सूबसूरती से की है। बुढ़ापे की दहलीज पर कदम रखते ही कई बीमारियां घर कर लेती है, इन बीमारियों और उनसे होने वाली दिक्कतों को इस वीडियों में बुजुर्ग महिला ने एक चर्चित गाने ' जब हम जवां होंगे, जाने कहां होंगे' की तर्ज पर गाया है। गाना मजाकिया लहजे में जरूर है लेकिन कहीं ना कहीं बुढ़ापे की सच्चाई भी बयां करता है।
इस वीडियो में बुजुर्ग महिला किसी दुकान पर बैठे दिख रही है और दुकान पर मौजूद लोग उसे सुन रहे हैं। साथ ही साथ गाना सुनकर ठहाके भी लगा रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
आप भी देखें..












Click it and Unblock the Notifications