पठानकोट रेलवे स्टेशन के पास मिला जिंदा बम, मचा हड़कंप
पठानकोट। पंजाब के पठानकोट रेलवे स्टेशन के पास एक जिंदा पुराना बम मिलने से हड़कंप मच गया। पठानकोट रेलवे स्टेशन के पास सरकारी क्वार्टर बनाने का काम चल रहा है। इस दौरान वहां पर कुछ मजदूर खुदाई का काम कर रहे थे। तभी अचनाक जमीन से पुराना जिंदा बम निकल पड़ा। जिसे देखकर मजदूर घबरा गए। पठानकोट में सेना की फायरिंग रैंज हैं इस इलाके को सुरक्षा की दृष्टि से काफी संवेदनशील माना जाता है।

वहां पर मौजूद लोगों ने बम मिलने की खबर पुलिस को दी। पुलिस ने बम मिलने की सूचना सेना के अधिकारियों को दी। सेना ने तुरंत बम निरोधक दस्ता मौके पर भेज बम को कब्जे में ले लिया।
बता दें, कुछ समय पहले यहां आंतकी हमला हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications