Mahakumbh 2025: OLA CEO भाविश अग्रवाल संगम में डुबकी लगाकर हुए ट्रोल, आखिर ऐसा क्या किया? जो मच गया बवाल
Ola CEO Bhavish Aggarwal: ओला के सीईओ भाविश अग्रवाल हाल ही में प्रयागराज के महाकुंभ में डुबकी लगाने पहुंचे, लेकिन उनकी यह आध्यात्मिक यात्रा सोशल मीडिया पर चर्चा और ट्रोलिंग का कारण बन गई। ओला के सीईओ (Ola CEO) भाविश अग्रवाल का पवित्र स्नान ऑनलाइन ट्रोलिंग सेशन में बदल गया, जिसमें यूजर्स ने उनका जमकर मजाक उड़ाया।
भाविश ने इस पवित्र स्नान की तस्वीरें शेयर करते हुए इसे "गहरी आध्यात्मिकता, भक्ति और अपनी सभ्यता से जुड़ने का क्षण" बताया। मगर इंटरनेट यूजर्स ने इस पर मजेदार और तंज भरे कमेंट्स की बौछार कर दी। जिसके बाद इंटरनेट पर बवाल मच गया।

ओला के सीईओ (Ola CEO) भाविश अग्रवाल ने महाकुंभ में डुबकी लगाई और इसे एक "गहरा आध्यात्मिक अनुभव" बताया। लेकिन सोशल मीडिया ने इसे कुछ और ही अंदाज में लिया।
"नहीं धुलेंगे!" - बस इतना कहना था ट्रोल्स का, जिन्होंने उनकी डुबकी को ओला के बिजनेस संघर्षों से जोड़ दिया। किसी ने लिखा, "भाई, तेरे पापों की कोई माफी नहीं!" तो किसी ने तंज कसा, "ओला स्कूटर को भी डूबा देते तो अच्छा होता!"
Ola CEO को जमकर किया ट्रोल, यूजर्स बोले - 'नहीं धुलेगा!'
Ola CEO भाविश की पोस्ट पर कई मजेदार रिएक्शन आए। एक यूजर ने चुटकी ली, "आपकी कंपनी हर हफ्ते एक नई डुबकी लगा रही है!" तो दूसरे ने मजाक किया, "भाई, तेरे पापों की कोई माफी नहीं है!"
Ola CEO पहले भी रह चुके हैं विवादों में
भाविश अग्रवाल पहले भी अपने कामकाजी रवैये और जीवनशैली को लेकर चर्चा में रह चुके हैं। कुछ समय पहले उन्होंने काम-जीवन संतुलन (Work-Life Balance) को ज्यादा तवज्जो नहीं देने की बात कही थी, जिस पर भी उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।
ये भी पढ़ें: OLA स्कूटर से परेशान हुए 26 साल के युवक ने शोरूम में लगाई आग, पेट्रोल लेकर पहुंचे शख्स ने कर दिया कांड
कुणाल कामरा से ट्विटर वॉर
हाल ही में भाविश तब भी चर्चा में आए जब उन्होंने लेखक अमीश त्रिपाठी के पॉडकास्ट "सती - तथ्य या कल्पना?" की सराहना की। इस पर कॉमेडियन कुणाल कामरा ने तीखी प्रतिक्रिया दी और सती प्रथा पर ऐतिहासिक तथ्य गिनाते हुए भाविश को उनके बिजनेस पर ध्यान देने की सलाह दी।
बात इतनी बढ़ गई कि खुद अमीश त्रिपाठी को भी जवाब देना पड़ा। उन्होंने कुणाल को "शिष्टाचार का महत्व समझाने" की सलाह देते हुए कहा कि बहस का तरीका विनम्र होना चाहिए।
ये भी पढ़ें: OLA और Uber पर केंद्र का शिकंजा, स्मार्टफोन के आधार पर अलग किराया लेने का आरोप, नोटिस जारी
सीईओ की हर बात पर क्यों मच जाता है बवाल?
भाविश अग्रवाल की हर पोस्ट और बयान सोशल मीडिया पर हलचल क्यों मचा देते हैं? क्या यह उनकी सीधी-सपाट राय की वजह से है या फिर ओला के प्रति लोगों की मिली-जुली राय का नतीजा? जो भी हो, लेकिन इस बार महाकुंभ की डुबकी के साथ भाविश को सोशल मीडिया पर भी लोगों ने जमकर घेरा है।












Click it and Unblock the Notifications