OLA स्कूटर से परेशान हुए 26 साल के युवक ने शोरूम में लगाई आग, पेट्रोल लेकर पहुंचे शख्स ने कर दिया कांड
Karnataka Ola Showroom Fire: कर्नाटक से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। कलबुर्गी में अपने नए स्कूटर की सर्विसिंग से परेशान 26 साल के कस्टमर ने ओला शोरूम में आग लगा दी। युवक एक महीने पहले खरीदे ओला स्कूटर के बार-बार बिगड़ने से परेशान हो चुका था, जिसके बाद पेट्रोल लेकर पहुंचे युवक ने शोरूम में आग लगा दी।
शोरूम में आग लगाने की घटना ऐसे वक्त पर हुई है, जब सोशल मीडिया पर आए दिन ग्राहक ओला कस्टमर सर्विस को लेकर लोग असंतोष उजागर करते हैं। ऐसे ही एक परेशान ग्राहक ने शोरूम पहुंचकर अपने इलेक्ट्रिक स्कूटरों को आग लगा दी, जिसकी चपेट में आकर पूरा शोरूम जल गया।

एक महीने पहले खरीदा था वाहन
जानकारी के मुताबिक पेशे से मैकेनिक 26 वर्षीय मोहम्मद नदीन ने एक महीने पहले ओला का ई-स्कूटर खरीदा था, लेकिन उसमें एक दो दिन बाद ही खराबी आना शुरू हो गई। जिसके बाद से ही शोरूम के चक्कर लगाना शुरू कर दिया। लेकिन उसकी परेशानी का हल नहीं हो रहा था।
10 सितंबर की घटना, शोरूम में लगाई आग
घटना को लेकर पुलिस कमिश्नर, शरनप्पा एसडी ने कहा, "कल (10 सितंबर) ओला शोरूम में आग लगाने की एक शरारती घटना हुई, जिसमें एक व्यक्ति ने शोरूम में जाकर बाइक में आग लगा दी। इस घटना में 6 बाइक जल गईं। मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंचीं और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।"
खुद थाने आकर कब़ूला जुर्म
पुलिस अधिकार ने आगे बताया कि जब हमने जांच शुरू की, तो पता चला कि आरोपी मोहम्मद नदीम 26 वर्षीय मैकेनिक है। उसने एक महीने पहले एक बाइक खरीदी थी, लेकिन अचानक उसे बाइक में कुछ दिक्कतें आने लगीं। उसे कई बार शोरूम में बुलाया गया, जिसके कारण शोरूम मैनेजर और आरोपी के बीच कहासुनी हो गई। कल उसने 6 बाइक में आग लगा दी। वह स्वेच्छा से पुलिस स्टेशन गया और दावा किया कि आग के लिए वह जिम्मेदार है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications