कैब सर्विस कंपनी ओला से फिर हुई बड़ी चूक, मांगनी पड़ी कस्टमर से माफी
नई दिल्ली। मोबाइल एप आधारित कैब सर्विस कंपनी ओला की लापरवाही एक बार फिर से सामने आई है। कंपनी ने मुंबई-पुणे की दूरी तय करने के लिए एक सवारी को 83,395 रुपए का बिल थमा दिया! हालांकि, उसके लिए ओला ने बाद में माफी मांग ली।

यह है पूरा मामला
दरअसल, एक बिजनेसमैन कमल भाटिया ने मुंबई से पुणे तक जाने के लिए ओला कैब बुक की। यात्रा पूरी होने के बाद जब वह पुणे में उतरा तो उसे जो बिल मिला, उसमें लिखे रुपए और दूरी देखकर उसके होश उड़ गए।
ओला के बिल के मुताबिक, उस शख्स ने 500 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से कुल 7 हज़ार किलोमीटर की दूरी तय की और इसके लिए उसे कुल 14 घंटे लगे। इस लिहाज से उसे सर्विस के लिए 83 हजार 395 रुपए चुकाने थे।
Read Also : PICS : इन दिनों वैकेशन पर गर्लफ्रेंड संग मस्ती कर रहे हैं उसैन बोल्ट, देखें तस्वीरें
तकनीकी दिक्कत की वजह से चूक
इस बिल से साफ था कि यह चूक कोई सॉफ्टवेयर संबंधी तकनीकी दिक्कत की वजह से हुई होगी। कमल बिल देखकर थोड़ी देर के लिए तो स्तब्ध रह गए। पंतनगर के राम नारायण मार्ग पर रहने वाले कमल भाटिया सीनियर सिटीजन हैं।
ओला ने बाद में मांग ली माफी
हालांकि, इस बड़ी चूक के लिए बाद में ओला ने अपनी गलती स्वीकारते हुए उनसे माफी मांगी। इसके बाद ओला ने बिल को दोबारा से सही बनाकर उन्हें दिया। यह कुल 4 हजार 88 रुपए का था।
Read Also : कश्मीर समस्या पर पीएम मोदी से मिले राजनाथ सिंह, बताई जमीनी हकीकत
ऐसा रहा कैब सर्विस लेन वाले का अनुभव
भाटिया अपने अनुभव के बारे में बताते हुए कहते हैं कि उन्होंने 4 सितम्बर को पुणे में एक शादी में शिरकत करने के लिए ओला कैब बुक की थी। पुणे पहुंचकर जब बिल देखा तो चौंक गए।
इस मामले पर कैब ड्राइवर ने तुरंत ही ओला सेंटर में कॉल लगाया। उसके बाद तकरीबन आधे घंटे की बहस के बाद मामला सुलझा।
Read Also : J&K: प्रदर्शनकारियों ने फूंका सचिवालय
राज्य ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में अधिकारी कमल भाटिया कहते हैं कि इतना बिल तो हवाईजहाज से मुंबई-पुणे यात्रा करने में भी नहीं आता है।
पहली बार नहीं है गड़बड़ी
ओला की बिल संबंधी यह पहली शिकायत नहीं है। कंपनी इससे पहले भी ऐसी चूक कर चुकी है। हाल ही में एक मामले में 450 किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए ओला ने 9 लाख 15 हजार रुपए का बिल थमा दिया था।












Click it and Unblock the Notifications