कश्मीर समस्या पर पीएम मोदी से मिले राजनाथ सिंह, बताई जमीनी हकीकत

नई दिल्ली। केंद्र सरकार कश्मीर मुद्दे को सुलझाने के लिए एक नई तरह की रणनीति पर विचार कर रही है। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी को आज कश्मीर मुद्दे से जुड़ी जमीनी हकीकत से रू-ब-रू कराया। आपको बता दें कि राजनाथ सिंह के नेतृत्व में कश्मीर मामले पर एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल जम्मू-कश्मीर गया था।

कश्मीद समस्या पर पीएम मोदी से मिले राजनाथ सिंह, बताई जमीनी हकीकत

आईबी और रॉ के मुखिया से भी मिले

राजनाथ सिंह पीएम के अलावा इंटेलिजेंस ब्यूरो, रिसर्च व एनैलिसिस विंग के मुखिया से भी मिले और कश्मीर मामले पर विमर्श ​किया। सरकार कश्मीर मुद्दे को कई पैमानों पर हल करना चाहती है। बीते दो महीनों में राज्य में शांतिभंग और अस्थि​रता के कई मामले सामने आए हैं।

सूत्रों ने वनइंडिया को बताया कि कश्मीर मुद्दे का हल निकालने के लिए लॉन्ग टर्म रणनीति पर विचार किया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर में राज्य सरकार जल्द से जल्द शांति बहाली के लिए प्रयासरत है।

ये होंगे रणनीति के कुछ अहम कदम :

  1. जम्मू-कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती के मुताबिक, राज्य में कई ऐसे अराजक तत्व हैं जो कि कश्मीर में अशांति के लिए जिम्मेदार हैं। इंटेलिजेंस ब्यूरो और रॉ इस मुद्दे पर मिलकर काम करेंगे और उनका प्रयास रहेगा कि राज्य को भड़काने वाले लोगों पर बंदिश लग सके।
  2. कई सोशल मीडिया अकाउंट का पहले से सी परीक्षण जारी है और खोजा जा रहा है कि कौन लोग सोशल मीडिया के जरिए राज्य में अशांति का माहौल बना रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि ​भविष्य में वे ऐसा दोबारा करने की सोच भी न सकें।
  3. सरकार कश्मीरी अलगाववादियों से सुरक्षा, यात्रा संबंधी सभी फैसिलिटीज छीन लेने के पक्ष में है।
  4. सूत्रों की माने तो सरकार कश्मीर समस्या का लंबी अवधि वाला हल निकालने के साथ ही इसके बारे में संसद में भी चर्चा करेगी।
  5. गृह मंत्री राजनाथ सिंह कश्मीर की स्थिति पर बात करने के लिए आज कुछ मुस्लिम नेताओं से भी मिल सकते हैं।
  6. सरकार जल्द ही जम्मू-कश्मीर के हित में एक बड़े पैकेज की घोषणा भी कर सकती है। यह प्रस्ताव सर्वदलीय प्रतिनिधमंडल की मीटिंग के दौरान भी आया था।
  7. एक सूत्र ने बताया कि भारतीय सरकार कश्मीर मुद्दे पर हर किसी से संविधान के तहत बात करने के ​लिए तैयार है। हमने अलगाववादियों से बात करने की कोशिश भी की लेकिन उन्होंने मौका गंवा दिया।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+