ओला ने दिया बड़ा झटका, 450 किमी से सफर के लिए थमाया 9.15 लाख रु. का बिल

हैदराबाद। एप आधारित कैब सर्विस ओला ने हैदराबाद के रितेश शेखर को उस वक्त लगभग हार्ट अटैक ही ला दिया था, जब सफर खत्म करने के बाद कैब ड्राइवर ने उन्हें 9.15 लाख रुपए का बिल थमा दिया। सरकारी परियोजनाओ में सलाहकार के पद पर कार्य करने वाले रितेश ने 24 अगस्त के जुबली हिल से निजामाबाद जाने के लिए ओ ला कैब बुक की थी।

ola

सफर 450 किमी की थी, जिसका बिल एप लगभग 5000 रुपए दिखा रहा था, लेकिन जब रितेश ने अपना सफर खत्म किया तो कैब ड्राइवर ने उन्हें 9.15 लाख रुपए का बिल थमा दिया। हलांकि इस बिल को लेकर खुद ड्राइवर भी हैरान था।

ओला से हुई गलती

बिल को लेकर ओला से गलती हुई थी। इस लिए कैब ड्राइवर ने फौरन ओला के कॉल सेंटर में संपर्क किया। जिसके बाद बिल को ठीक करने में करीब 30 मिनट का समय लगा। बिल ठीक होने के बाद पता चला कि जो बिल 9.15 लाख रुपए का दिखा रहा था, असल में वो 4812 रुपए था। ओला ने अपनी इस गलती के लिए माफी मांग ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+