J&K: तनाव के बीच श्रीनगर पहुंचा सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल, प्रदर्शनकारियों ने फूंका सचिवालय
नई दिल्ली। कश्मीर में जारी हिंसा के बीच केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह श्रीनगर में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की बैठक का नेतृत्व कर रहे हैं। घाटी में शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए आज यह सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल श्रीनगर पहुंचा है।

वहीं दूसरी तरफ शोपियां में कुछ प्रदर्शनकारियों ने निर्माणाधीन मिनी सचिवालय को आग लगा दी है। हालांकि, इन सभी पर काबू करने के लिए मौके पर मौजूद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाल लिया है।
दो महीने से जारी है अस्थिरता
आज राजनाथ सिंह की अगुवाई में यह सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल अलग-अलग पार्टियों के कुल 28 सांसदों के साथ दौरा भी करेगा। बीते दो महीनों से कश्मीर घाटी में अस्थिरता और हिंसा का दौर जारी है।

कल भी हुई थी सर्वदलीय बैठक
आपको बता दें कि कल यानी शनिवार को कश्मीर दौरे से पहले गृहमंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में भी एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की बैठक हुई। इसमें कश्मीर की मौजूदा स्थिति को सुधारने के लिए उठाए जाने वाले जरूरी कदमों के बारे में चर्चा हुई थी।
इसमें सीपीएम नेता सीताराम येचुरी ने कहा था कि हमें हुर्रियत नेताओं को भी बातचीत के लिए बुलाना चाहिए। इससे यह संदेश जाएगा कि हम हर किसी से कश्मीर मुद्दे पर पार करने के लिए तैयार हैं।
जा चुकी है इतने लोगों की जान
कश्मीर में अब तक बीते दो महीनों में तकरीबन 70 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों की मुठभेड़ में हजारों लोग घायल हो चुके हैं। अलगाववादी 8 सितंबर तक हड़ताल बढ़ाने का ऐलान कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications