23 से 27 सितंबर तक कहां होंगे और क्या-क्या करेंगे पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने आयरलैंड और अमेरिकी दौरे पर रवाना होने को तैयार हैं। 23 सितंबर को आयरलैंड से उनका चार दिवसीय दौरा शुरू हो जाएगा।
इस बीच सोमवार को पीएम मोदी ने अपने इस दौर का पूरा शेड्यूल सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर जारी कर दिया। पीएम मोदी ने अपने फेसबुक पेज पर अपने चार दिनों का विस्तृत ब्यौरा दिया है।
खास बात है कि पीएम मोदी इस बार अपने अमेरिकी दौरे की शुरुआत आयरलैंड से करेंगे। पीएम मोदी ने फेसबुक पर जानकारी दी है कि वह पिछले 60 वर्षों में आयरलैंड जाने वाले पहले भारतीय पीएम हैं।
आप भी स्लाइड्स पर क्लिक करिए और जानिए अगले चार दिनों में पीएम मोदी कौन-कौन से अहम पड़ाव पर रुकेंगे और क्यों उनके लिए ये पड़ाव अहम होंगे।

आयरलैंड से शुरुआत
पीएम मोदी 23 सितंबर को आयरलैंड पहुंचेंगे। यहां पर वह आयरलैंड के पीएम एंडा कैनी से मुलाकात करेंगे। आयरलैंड के साथ इस दौरान आर्थिक संबंधों पर चर्चा तो होगी ही साथ ही साथ पीएम मोदी यहां पर बसे भारतीय समुदाय के साथ भी मुलाकात करेंगे।

न्यूयॉर्क में पहला पड़ाव यूएनजीए
24 सितंबर को पीएम मोदी न्यूयॉर्क पहुंचेंगे। यहां पर पहले पीएम मोदी यूनाइटेड नेशंस की 70वीं जनरल एसेंबली को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी की यूएनजीए में यह दूसरी स्पीच होगी।

डेवलपमेंट एजेंडा को करेंगे संबोधित
जनरल एसेंबली के बाद पीएम मोदी न्यूयॉर्क में यूएन के डेवलपमेंट एजेंडा से जुड़े एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। पीएम मोदी की मानें तो इस एजेंडे में उनका संबोधन उनके लिए किसी गौरवशाली पल से कम नहीं है।

पहुचेंगे सैन जोस
26 और 27 सितंबर को पीएम मोदी अमेरिका के वेस्ट कोस्ट जाएंगे। करीब 33 वर्ष के बाद कोई भारतीय पीएम यहां का दौरा करेगा। अमेरिका में स्टार्टअप्स और नए इनवेंशन के गढ़ सैन जोस में पीएम 'इंडिया-यूएस स्टार्ट अप कनेक्ट' में पीएम मोदी भारत में उभरने वाले स्टार्टअप्स पर बात करेंगे।

जाएंगे फेसबुक हेडक्वार्टर
पीएम मोदी फेसबुक हेडक्वार्टर जाएंगे। यहां पर फाउंडर मार्क जुकेरबर्ग के साथ वह टाउन हॉल में होने वाले क्यूएंडए सत्र में कई ग्लोबल इश्यूज पर चर्चा करेंगे। पीएम मोदी ने अपील की है कि इस कार्यक्रम को हरगिज मिस न करें। पीएम मोदी इस दौरान स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी भी जाएंगे।

रिन्यूबल एनर्जी राउंड टेबल
पीएम मोदी सैन जोस में जब रुकेंगे तो वह गूगल कैंपस और टेस्ला मोटर्स भी जाएंगे। इसके साथ ही साथ वह यहां रिन्यूबल एनर्जी राउंड टेबल को भी संबोधित करेंगे जो कि यूएसडॉक की ओर से आयोजित होगी।

मिलेंगे भारतीयों से
सैन जोस पीएम मोदी का आखिरी पड़ाव होगा और 27 सितंबर को वह अपने दौरे का अंत यहां पर मौजूद भारतीय समुदाय के लोगों से मिलकर करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications