केजरीवाल की जंग- प्रिंसिपल सेक्रेटरी के कार्यालय में केजरीवाल ने ताला लगवाया
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल नजीब जंग के बीच की लड़ाई अब खुलकर सामने आ गयी है। केजरीवाल ने चीफ सेक्रेटरी अनिंदो मजूमदार की नियुक्ति के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार करते हुए उनके कार्यालय में ताला लगवा दिया है।
केजरीवाल सरकार ने मजूमदार नियुक्ति को खारिज करते हुए शकुंतला गैमलिन को चीफ सेक्रेटरी के पद पर नियुक्त किया था। केजरीवाल ने नजीब जंग के खिलाफ हमला बोलते हुए कहा कि जंग ने गलत तरह से मजूमदार की नियुक्ति की है।
वहीं दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रांसफर और पोस्टिंग केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र में हैं जबकि उन्हें काम देने की जिम्मेदारी दिल्ली सरकार की होती है। वहीं अनिंदो मजूमदार की नियुक्ति को मंत्रियों की परिषद ने खारिज कर दिया है और उन्हें उनके पद से निष्कासित कर दिया है।













Click it and Unblock the Notifications