Odisha Train Hadsa: कौन है यात्री डिलाल? बालासोर ट्रेन एक्सीडेंट के 48 घंटे बाद झाड़ियों में जिंदा मिला
Balasore Train Accident Update: ओडिशा के बालासोर में 2 जून 2023 को ट्रेन हादसे में मरने वालों की संख्या 275 तक पहुंच गई है।

Balasore train Accident Reason: ओडिशा के बालासोर में तीन ट्रेनों की टक्कर के बाद अब ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही फिर से शुरू हो गई है। हालांकि ओडिशा ट्रेन हादसे 2023 के 48 घंटे बाद एक यात्री झाड़ियों में जिंदा मिला। वह हादसे के वक्त से बोगी से निकलकर झाड़ियों में जा गिरा था।
Recommended Video

जानकारी के अनुसार ओडिशा में ट्रेन हादसे के 48 घंटे बाद झाड़ियों में बेहोश मिले यात्री की पहचान असम के रहने वाले डिलाल के रूप में हुई है। बचाव दलों ने उसे झाड़ियों से निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जहां उसे होश आ गया।
बताया जा रहा है कि डिलाल के पास उसका फोन और मोबाइल नहीं मिला है। ऐसे में उसकी पहचान करने में काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ा। रविवार रात को घटनास्थल पर बचाव दलों को डिलाल के शरीर का कुछ हिस्सा दिखाई दिया था। उसमें कोई ज्यादा हलचल नहीं थी।
ओडिशा ट्रेन हादसा कब, कहां व कैसे हुआ?
ओडिशा ट्रेन हादसा 2 जून 2023 को रविवार शाम 7 बजकर 10 मिनट बालासोर जिले में बहानगा बाजार स्टेशन के आउटर पर पर खड़ी मालगाड़ी से कोरोमंडल एक्सप्रेस जा टकराई। बालासोर ट्रेन हादसा में हावड़ा से चेन्नई जा रही कोरोमंडल एक्सप्रेस के सारे डिब्बे पटरी से उतर गए। इंजन मालगाड़ी पर जा चढ़ा और कोरोमंडल एक्सप्रेस की बोगियां अपने ट्रैक से उतरकर तीसरे ट्रैक से गुजर रही बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस से जा टकराई।
बालोसर में ट्रैक पर फिर दौड़ी ट्रेन
इधर, बालासोर ट्रेन हादसे के बाद क्षतिग्रस्त हुए ट्रैक की मरम्मत का काम पूरा हो गया और उस पर हादसे के 51 घंटे बाद रविवार को फिर से ट्रेन दौड़ने लगीं। रविवार को पहली बार ट्रेन गुजरी तो रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव हाथ जोड़कर खड़े दिखे। बुधवार तक ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही सामान्य होने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications