Odisha Train Accident: पटरी पर मिली प्रेम कविता वाली रंग बिरंगी डायरी, शायर जिंदा है या नहीं ?

ओडिशा हादसे के बाद यात्रियों का सामान ट्रैक पर बिखरा प़ड़ा नजर आ हा है। इस बीच एक प्रेम पत्र से भरी डायरी भी मिली है, जिसमें शायर ने किसी के लिए प्यार भरे शब्द लिखे हैं।

Odisha Train Accident

Love letter on Railway track: ओडिशा में हुई दर्दनाक हादसे को जिस किसी ने भी सुना, जिस किसी ने भी देखा, वो सहमकर रह गया। इतनी बड़ी दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अगर कुछ मिला तो वो था यात्रियों का सामान। जिसे देखने के बाद बस आंसू ही निकल रहे हैं।

दर्दनाक हादसे से कांप उठी रूह
दर्दनाक हादसे ने हर किसी का दिल दहलाकर रख दिया है। जिस जगह पर ये हादसा हुआ वहां से ढेरों लाशें उठीं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। अब वहां लोग तो नहीं लेकिन उनका रखा सामान जरूर मिल रहा है। हादसे वाली जगह में कहीं टिफिन बॉक्स, खाना, मिठाई के डिब्बे तो कहीं जूते चप्पलों का ढेर पड़ा मिल रहा है।

मोहब्बत के शायर का लव लेटर
TOI की खबर के मुताबिक, इन्हीं सारे बिखरे सामानों के बीच एक और चीज मिली और वो था किसी मोहब्बत के शायर का लव लेटर। इस लेटर में रंग बिरंगे चित्र बनाए हुए थे और साथ ही ढेरों प्यार भरी शायरियां भी लिखी थीं। ये प्रेम भरे शब्द बांग्ला में लिखे हुए थे। चलिये इस कविता की लाइनें आपको पढ़ाते हैं।

'ओल्पो ओल्पे मेघ थेके ब्रिश्टी सृष्टि होए,
छोट्टो छोट्टे गोल्पो थेके भालोबासा सृष्टि होए'

इसका ये मतलब है कि 'छोटे-छोटे बादलों से बारिश होती है, छोटी-छोटी बातों से ही प्यार होता है'

लेखक जिंदा या फिर...
एक बैकपैक और वेस्ट पाउच के साथ प्यार के शब्दों से भरी ये डायरी रेस्क्यू कर रही फोर्स के हाथ लगी। डायरी में इन प्रेम के लफ्जों के सिवा कुछ भी नहीं लिखा था। ना तो कवि का नाम और ना ही कोई और जानकारी। हर पन्ना प्यार बरसा रहा था लेकिन ये प्यार किसने और किसके लिए लिखा गया था, इसके बारे में कुछ भी नहीं मालूम।

झकझोर देगा एक-एक शब्द
जिसके लिए ये शायरी लिखी हुई है और जिसने लिखी है, वो अब इस दुनिया में है भी या नहीं ये भी किसी को नहीं पता। ऐसे में दिल दहला देने वाले इस हादसे के बाद ऐसे प्यार भरे शब्द लिखी ये डायरी काफी भावुक कर देने वाली है। इसमें लिखा एक-एक शब्द दिल को झकझोर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+