ओडिशा में संत मदर टेरेसा के नाम पर रखा गया सड़क का नाम
भुवनेश्वर। वेटिकन सिटी में पोप फ्रांसिस ने मदर टेरेसा को आज संत की उपाधि से नवाजा। वेटिकन सिटी में भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर भारत सरकार की ओर से विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उपस्थित थी।

भारत को अपनी कर्मभूमि चुनने वाली मदर टेरेसा के इस सम्मान के मौके पर देश में भी खुशियां मनाई गई। ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने राज्य की राजधानी की एक महत्वपूर्ण सड़क का नाम मदर टेरेसा के नाम पर रखने का ऐलान किया।
मदर टेरेसा को संत की उपाधि देने के लिए तैयार वेटिकन सिटी, सुषमा, ममता और केजरी मौजूद
अब ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर की सत्यनगर और कटक-पुरी राजमार्ग को जोड़ने वाले मार्ग का नाम मदर टेरेसा के नाम पर रखा जाएगा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वह मदर टेरेसा को संत की उपाधि दिए जाने पर दिल से श्रद्धांजलि देते हैं। उन्होंने कहा कि आज से में सत्य नगर और कटक-पुरी हाईवे को जोड़ने वाली सड़क का नाम 'संत मदर टेरेसा रोड' होगा। वहीं इस मौके पर भारतीय डाक ने भी 'संत टेरेसा' के नाम से एक स्टैम्प जारी किया।












Click it and Unblock the Notifications