दरिंदे बेटे ने बुजुर्ग मां को जिंदा जलाकर मौत के घाट उतारा
नई दिल्ली। ओडिशा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बेटे ने अपनी मां को ही जिंदा जलाकर मार दिया है। यह घटना ओडिशा के बालंगीर की है, जहां 75 वर्ष की बुजुर्ग महिला को उसके ही बेटे ने जिंदा जला दिया है। जानकारी के अनुसार बेटे ने परिवार के विवाद में अपनी मां को जिंदा जला दिया और खुद फरार हो गया है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी ने अपने पिता के साथ मारपीट की थी और उसके बाद अपनी मांग को आग के हवाले कर दिया है। जिसके बाद वह फरार हो गया है। लेकिन इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही इस मामले में केस दर्ज करके इसकी जांच शुरू कर दी है।



Click it and Unblock the Notifications
