ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान 'माडी' पड़ा कमजोर

भुवनेश्वर मौसम विज्ञान विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि यह कमजोर पड़ गया है और दक्षिण-दक्षिणपश्चिम की ओर बढ़ गया है। फिलहाल इसका केंद्र ओडिशा तट से दूर गोपालपुर के दक्षिण में करीब 530 किलो मीटर और चेन्नई के पूर्वोत्तर में करीब 480 किलो मीटर आगे बना हुआ है। अधिकारी ने कहा, "यह आगे दक्षिण-दक्षिणपश्चिम की ओर बढ़ेगा और बुधवार तक कमजोर पड़ जाएगा।"
उन्होंने कहा कि हालांकि, राज्य पर इसका कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा, लेकिन ओडिशा के पारादीप व गोपालपुर बंदरगाहों में चेतावनी जारी करने को कहा गया है। वहीं, ओडिशा में भी मछुआरों को समुद्र में न उतरने की सलाह दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications