Odisha Health Minister को गोलियों से भूनने वाला ASI गोपाल कृष्ण दास बर्खास्त : ओडिशा पुलिस
ओडिशा के एएसआई गोपाल कृष्ण दास को ओडिशा पुलिस ने बर्खास्त कर दिया है। गोपाल ने रविवार को स्वास्थ्य मंत्री को गोली मारी। बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Odisha Health Minister Naba Das की हत्या के आरोपी एएसआई गोपाल कृष्ण दास को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। रविवार को गोपाल ने झारसुगुड़ा में ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा दास पर गोलियां चलाईं थीं। झारसुगुड़ा के एसपी राहुल जैन ने बताया कि आरोपी एएसआई गोपाल कृष्ण दास पुलिस हिरासत में है और उसे आगे के पुलिस रिमांड के लिए अदालत भेजा जाएगा। मामले की जांच जारी है।
आरोपी ASI के पास से पिस्टल बरामद
मामले की जांच ओडिशा पुलिस की क्राइम ब्रांच कर रही है। अपराध शाखा ने बताया कि ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री की मौत के मामले में क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी एएसआई गोपाल कृष्ण दास का एक 9 एमएम पिस्टल और 3 जिंदा कारतूस और एक मोबाइल हैंडसेट जब्त कर लिया है। आग्नेयास्त्रों और गोला बारूद को बैलिस्टिक परीक्षण के लिए भेजा जाएगा।
आरोपी ने कबूला गुनाह
क्राइम ब्रांच के एडीजी अरुण बोथरा ने बताया कि ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा दास की मौत मामले में आरोपी (गोपाल दास) ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। फॉरेंसिक और साइबर एक्सपर्ट को जांच के लिए बुलाया गया है। हम कोशिश करेंगे कि आरोपियों को ज्यादा से ज्यादा सजा मिले। स्वास्थ्य मंत्री नाबा दास के सीने में गोली लगी थी।
Recommended Video
कब हुई स्वास्थ्य मंत्री की हत्या ?
बता दें कि रविवार को ASI की ओपन फायरिंग में घायल हुए स्वास्थ्य मंत्री नबा दास को एयरलिफ्ट कर Apollo भुवनेश्वर लाया गया। झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर के पास सुरक्षा में तैनात एएसआई ने स्वास्थ्य मंत्री को करीब से गोली मारी। पहले उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। बेहतर इलाज के लिए उन्हें अपोलो भुवनेश्वर भेजा गया, जहां उनका निधन हो गया।
मंत्री पर फायरिंग, स्थानीय पुलिस का बयान
रविवार को मंत्री पर अटैक के बाद ब्रजराजनगर एसडीपीओ गुप्तेश्वर भोई ने बताया, "सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (ASI) गोपाल दास ने मंत्री पर गोली चला दी। मंत्री घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।" भोई ने बताया, सहायक उप-निरीक्षक गोपाल दास ने अपनी रिवाल्वर से मंत्री नबा दास पर गोली चलाई।












Click it and Unblock the Notifications