ओडिशा पुलिस सुरक्षा घेरे में दूसरे प्रदेशों को भेज रही ऑक्सीजन टैंकर
भुवनेश्वर, 6 मई: कोरोना के बढ़ते संकट और अस्पतालों में ऑक्सीजन के किल्लत के बीच ओडिशा से लगातार ऑक्सीजन से लदे टैंकर देश के अलग-अलग हिस्सों में पहुंच रहे हैं। इन टैंकरों की सुरक्षा के लिए राज्य पुलिस काफी सतर्क है। पुलिस लगातार ऑक्सीजन टैंकरों को एस्कॉर्ट कर रही है। ओडिशा पुलिस अब तक ओडिशा के राउरकेला, जाजपुर, ढेंकनाल और अंगुल जिलों से 6354.742 मीट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन ले जाने वाले कुल 345 टैंकरों/कंटेनरों को एस्कॉरर्ट कर चुकी है।

अब तक 35 टैंकर 585.98 एमटी ऑक्सीजन के साथ अंगुल से, 1322.78 एमटी ऑक्सीजन के साथ ढेंकनाल से 84 टैंकर, जाजपुर से 88 टैंकर 1815.99 एमटी ऑक्सीजन और राउरकेला से 2629.992 एमटी ऑक्सीजन लेकर 35 टैंकर दूसरे राज्यों को गए हैं।
2147 मीट्रिक टन ऑक्सीजन लेकर 105 टैंकर आंध्र प्रदेश, 1657.109 मीट्रिक टन ऑक्सीजन वाले 97 टैंकर तेलंगाना, 136.42 मीट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन लेकर 07 टैंकर तमिलनाडु और 783.822 एमटी ऑक्सीजन से भरे 41 टैंकर हरियाणा भेजे गए हैं। ओडिशा से बीते 14 दिन में 33 एमटी ऑक्सीजन वाले दो टैंकर दिल्ली भेजे गए और 1 टैंकर 29.32 मीट्रिक टन ऑक्सीजन के साथ पंजाब भेजा गया है।
ओडिशा से इसके अलावा 234.36 मीट्रिक टन ऑक्सीजन वाले 14 टैंकर महाराष्ट्र भेजे गए हैं। 16 टैंकर 243.461 एमटी ऑक्सीजन लेकर छत्तीसगढ़ गए हैं। अब तक 27 टैंकरों में करीब 488.68 मीट्रिक टन ऑक्सीजन उत्तर प्रदेश में पहुंचा है। मध्य प्रदेश के लिए अब तक 35 टैंकर भेजे गए हैं, जिनमें 601.52 मीट्रिक टन ऑक्सीजन भेजी गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications