ओडिशा: राज्यपाल की पत्नी का निधन, कोरोना से हुईं थी संक्रमित

नई दिल्ली: कोरोना वायरस का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है। आम से लेकर खास तक सभी इसकी चपेट में आकर जान गंवा रहे हैं। रविवार को ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल की पत्नी सुशीला देवी का निधन हो गया। वो कुछ दिनों पहले कोरोना वायरस से संक्रमित हुईं थी। इलाज के बाद वो संक्रमण मुक्त तो हुईं लेकिन उनकी तबीयत तभी से खराब चल रही थी। सुशील देवी के निधन पर ओडिशा के मुख्यमंत्री समेत तमाम हस्तियों ने दुख व्यक्त किया है।

governor

दरअसल राज्यपाल, उनकी पत्नी और परिवार के चार अन्य सदस्य 2 नवंबर को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इस दौरान कोरोना ने सुशील देवी के कई अंगों को बुरी तरह से प्रभावित किया। जिस पर उन्हें सयूएम अल्टीमेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वो सफल नहीं हुए। रविवार को 74 वर्ष की आयु में उन्होंने अस्पताल में ही अंतिम सांस ली। वहीं राज्यपाल और उनके परिवार की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।

वहीं सुशीला देवी के निधन की जानकारी खुद राज्यपाल गणेशी लाल के कार्यालय ने ट्वीट कर दी। उन्होंने लिखा कि गहरे दुख और भारी दिल के साथ हम आपको बताना चाहते हैं कि राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सुशीला देवी का रविवार रात निधन हो गया। आइए सभी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रदर्शन करें। वहीं मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा बुसान हरिचंदन, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निरंजन पटनायक, राज्य भाजपा अध्यक्ष समीर मोहंती सहित कई अन्य हस्तियों ने सुशीला देवी के निधन पर दुख व्यक्त किया। आंध्र प्रदेश के राज्यपाल ने ट्वीट कर लिखा कि सुशीला देवी ने गरीबों और जरूरतमदों के कल्याण के लिए कई तरह के कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लिया। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+