अब ओडिशा में नदी किनारे छठ पूजन पर रोक, सरकार ने जारी किया आदेश
नई दिल्ली: दिवाली के बाद अब छठ का पवित्र त्योहार आने वाला है, लेकिन इस बार छठ का उत्सव कोरोना महामारी के चलते पिछले साल की तरह नहीं रहेगा। अब ओडिशा सरकार ने नदी किनारे छठ उत्सव मनाने पर रोक लगा दी है। इसके लिए बकायदा सरकार की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया है। साथ ही सभी से कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की गई है। अब मंगलवार को नीतीश कुमार अपने कैबिनेट के साथ पहली बैठक करेंगे।

दरअसल ओडिशा में कोरोना वायरस के केस लगातार बढ़ रहे हैं। जिस वजह से सरकार ने छठ पूजा को लेकर विस्तार से समीक्षा की थी। इसके बाद सोमवार को सामूहिक छठ पूजा पर रोक लगा दी गई। अब एक साथ बड़ी संख्या में लोग ना तो नदी किनारे स्नान और ना ही पूजन कर पाएंगे। छठ के दौरान लोगों को नदी किनारे जाने से रोकने के लिए पुलिस-प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
ओडिशा में कितने केस?
आपको बता दें कि ओडिशा में कुल कोरोना केस की संख्या 3,09,408 है, जिसमें 1596 की मौत हुई है, जबकि 2,97,862 ठीक हो चुके हैं। ऐसे में अब राज्य में एक्टिव केस 9950 ही हैं। वहीं राष्ट्रीय स्तर की बात करें तो ये आंकड़ा 88.57 लाख के पार पहुंच चुका है। जिसमें 1.30 लाख की मौत हुई है, जबकि 82.66 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। ऐसे में एक्टिव केस की संख्या 4.59 लाख ही है।












Click it and Unblock the Notifications