ओडिसा सरकार का ऐलान- दुर्गा पूजा तक बंद रहेंगे राज्य के स्कूल और कॉलेज
ओडिसा सरकार का ऐलान- दुर्गा पूजा तक बंद रहेंगे राज्य के स्कूल और कॉलेज
भुवनेश्वर। कोरोन के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए लगभग सभी राज्य सरकारों ने फिलहाल सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में ओडीसा सरकार ने ऐलान किया है कि कोरोना महामारी के चलते दुर्गा पूजा के अवकाश तक स्कूल कालेज बंद रहेंगे। ओडिसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ये आदेश जारी किया है।

Recommended Video
वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के शैक्षणिक संस्थान 20 सितंबर तक बंद करने का आदेश दिया है साथ ही राज्य में 7, 11 और 12 सितंबर को संपूर्ण लॉकडाउन करने का ऐलान किया है।
महाराष्ट्र ने भी कोरोना महामारी के चलते सभी राज्य लोक सेवा परीक्षाण्एं स्थगित कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार महाराष्ट्र कैबिनेट को आज राज्य के मुख्य सचिव द्वारा सूचित किया गया कि सभी राज्य लोक सेवा परीक्षाएँ COVID-19 महामारी के कारण स्थगित हैं। परीक्षा के नए कार्यक्रम की घोषणा बाद में की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications