ओडिशा सरकार अस्‍पतालों में 5T Transformation करने का किया ऐलान, कलेक्टरों को दिया गया ये आदेश

ओडिशा सरकार अस्‍पतालों में 5T Transformation करने का निर्णय लिया है।

hospital

ओडिशा की पटनायक सरकार ने सरकारी स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं में 5टी ट्रांसफरेशन करने का ऐलान किया है। 5टी परिवर्तन के पहले चरण के तहत जनवरी से अक्‍टूबर 2023 के अंदर अस्‍पतालों में कई सुविधाएं शामिल जाएगी। 5टी परिवर्तन के पहले चरण के लिए राजधानी अस्पताल भुवनेश्वर, राउरकेला सरकारी अस्पताल और सभी जिला मुख्यालय अस्पताल शामिल हैं। इसके अलावा हर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में एक स्वास्थ्य केंद्र जहां डीएचएच, कैपिटल अस्पताल और आरजीएच में ये सुविधांए शामिल की जाएगी।

राज्य सरकार ने सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं का 5टी परिवर्तन करने का निर्णय लिया। जिसके बाद आयुक्त-सह-सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार शालिनी पंडित के कलेक्टरों को लिखे पत्र के अनुसार उन निर्वाचन क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के चयन के लिए कई दिशा-निर्देश जारी किए हैं जिनका पालन किया जाना अनिवार्य है।

  • विधानसभा क्षेत्र में स्थित प्रथम रेफरल यूनिट (एफआरयू) को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • हालांकि जहां एफआरयू में बड़ी मरम्मत की आवश्यकता है और 2023 में परिवर्तन करने के लिए उपयुक्त स्थिति में नहीं है, उस निर्वाचन क्षेत्र के लिए एसडीएच या सीएचसी में एक विकल्‍प के तौर पर स्वास्थ्य सुविधा का चयन किया जा सकता है।
  • जिन निर्वाचन क्षेत्र में कोई एफआरयू उपलब्ध नहीं है, वहां परिवर्तन के लिए अधिक केसलोड स्वास्थ्य सुविधा (एसडीएच/सीएचसी) को वरीयता दी जाएगी।
  • जिन अस्‍तपाल के भवनों में सिविल कार्यों पर बहुत अधिक व्यय की आवश्यकता होती है उन्हें प्रथम चरण में शामिल नहीं किया जाना चाहिए।
  • जिन स्वास्थ्य सुविधाओं में मरीज़ों की तादाद बहुत अधिक नहीं है, उन्हें यथासंभव 5T परिवर्तन के लिए शुरू नहीं किया जाना चाहिए।

आयुक्त-सह-सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार शालिनी पंडित कलेक्टरों से अगले 5 दिनों के अंदर सलेक्‍ट किए गए स्वास्थ्य संकायों की अपनी अंतिम सूची मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को देने को कहा है। लेटर में कहा गया है कि कार्यों के विस्तृत अनुमानों को अगले 15 दिनों में अंतिम रूप दिया जाना चाहिए और एमडी, एनएचएम के समक्ष प्रस्तुत किया जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+