ओडिशा सरकार हुई अलर्ट, डीएफओ से 15 दिसंबर तक जंगल की आग की रोकथाम और प्रबंधन की मांगी योजना

ओडिशा में जंगल में अचानक आग लगने का मौसम शुरू होने में महज तीन सप्ताह का समय शेष बचा है। इससे पहले राज्‍य सरकार अलर्ट मूड में आ चुकी है। राज्‍य सरकार ने सभी प्रभागीय वन अधिकारियों (डीएफओ) को 15 दिसंबर तक अपनी जिला आग रोकथाम और प्रबंधन कार्य योजना 2024-25 को पेश करने का आदेश दिया है।

 Odisha Forest Fire

प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) और एचओएफएफ देबिदत्ता बिस्वाल ने मंगवार को बताया कि जिन जिलों के डीएफओ ने अभी तक इससे संबंधित अपनी योजना प्रस्‍तुत नहीं की है, उन्‍हें संबंधित जिला कलेक्‍टरों के साथ समन्‍वय करने और अगले चार दिनों में आगामी आग के सीजन के लिए आग के प्रबंधन और बचाव के लिए कार्ययोजना प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।

पीसीसीएफ ने बताया कि 15 दिसंबंर के बाद राज्‍य सरकार वन विभाग के साथ एक समीक्षा बैठक करने की योजना बनाई है। जिसके पहले सभी डीएफओ को अग्नि प्रबंधन योजना प्रस्तुत करने के लिए सूचित किया गया है।

सूत्रों की माने तो 2023 के अक्‍टूबर माह में एक डीएफओ सम्‍मेलन हुआ था जिसमें वन विभाग ने कथित तौपर संबंधित अधिकारियों को 30 नवंबर तक पीसीसीएफ द्वारा अपनी अग्नि योजना प्रस्‍तुत करने और अनुमोदित करने के लिए कहा था। इस आदेश के बावजूद कुछ जिलों के डीएफओ ने अपनी कार्ययोजना प्रस्‍ततु नहीं की थी।

बता दें ओडिशा में जनवरी से जंगलों में आग लगने का मौसम शुरू हो जाता है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार संबंधित डीएफओ को संवेदनशील जंगलों में पर्याप्‍त लंबाई की फायर लाइन का निर्माण सुनिश्चित करने और आग की दुर्घटनाओं को रोकने के लिए समुदाय के सदस्यों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए भी कहा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+