'ओडिशा का शासन मॉडल फेल, वजह परिवक्वता की कमी', BJP सांसद अपराजिता सारंगी का आरोप
जूनियर शिक्षकों की नियुक्ति में भी अनियमितता और श्रीमंदिर परिक्रमा परियोजना के उद्घाटन के दौरान बीजेपी नेताओं का न्यौता ना देने को लेकर भाजपा ने बीजेडी को निशाने पर लिया। भुवनेश्वर से बीजेपी सांसद अपराजिता सारंगी ने कहा कि श्रीमंदिर परिक्रमा परियोजना के उद्घाटन से पहले चावल और सुपारी इकट्ठा करने के लिए अर्पण रथ राज्य भर में ले जाया गया। लेकिन बाद में सरकार ने इस कार्यक्रम में लोगों को शामिल करने की क्या नीति अपनाई वो सबसे सामने है। बीजेपी सांसद ने बीजेपी सरकार को जूनियर शिक्षकों की नियुक्ति में भी अनियमितता को लेकर भी निशाने पर लिया।
भारतीय जनता पार्टी सांसद अपराजिता ने जूनियर शिक्षकों की नियुक्ति में भी अनियमितता पर ओडिशा की बीजेडी नेतृत्व वाली सरकार खिंचाई की। भुवनेश्वर सांसद ने कहा कि बीजद सरकार में परिपक्वता की कमी है। बीजेपी सांसद ने कहा कि सरकार के कुछ फैसले और मौजूदा शासनकाल में हुए अनियमितता से साफ होता है कि शासन तंत्र किस तरह काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि ओडिशा का मौजूदा शासन मॉडल विफल है।

सांसद अपराजिता ने कहा, "जो लोग सरकार को सलाह दे रहे हैं उन्हें हटा दिया जाना चाहिए। सभी जानते हैं कि अर्पण रथ का क्या हुआ, जिसे श्रीमंदिर परिक्रमा परियोजना के उद्घाटन से पहले चावल और सुपारी इकट्ठा करने के लिए राज्य भर में ले जाया गया था। अब जूनियर शिक्षकों की नियुक्ति में भी अनियमितता बरती गयी।"
लिंगराज मंदिर में 'स्वच्छ तीर्थ अभियान' के मौके पर सांसद सारंगी ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि ओडिशा के शासन में परिपक्वता और दक्षता की कमी है। सांसद ने आगे कहा कि जो लोग सरकार को सलाह दे रहे हैं उन्हें हटा देना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications