Odisha: चुनाव से पहले उलझन में ओडिशा कांग्रेस, 'टिकट के बदले पैसा' मांगने का आरोप

ओडिशा में होने वाले आगामी चुनावों से पहले कांग्रेस एक बड़ी उलझन में है। आरोप लग रहे हैं कि पार्टी के कुछ वरिष्ठ सदस्यों पर टिकट दिलाने के बदले पैसे मांगने का आरोप है। वहीं ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सरत पटनायक ने इस तरह के आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को लेकर लगाए जा रहे इस तरह के आरोप निराधार हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक सूत्रों के हवाला से दावा किया कि किया गया कि ओडिशा कांग्रेस के कुछ नेता आगामी चुनावों में टिकट को लेकर धन की वसूली कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक टिकट दिलाने के आश्वासन के बाद उम्मीदवारों ने कई निर्वाचन क्षेत्रों में काम करना शुरू कर दिया। हालांकि ओपीसीसी ने पहले घोषणा की थी कि चुनाव जीतने की क्षमता रखने वाले पार्टी नेताओं को एआईसीसी द्वारा टिकट दिया जाएगा।

OPCC Chairman Sarat Patnaik

वहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंचानन कानूनगो ने भी उम्मीदवारों को झूठे आश्वासन देने वाले तत्वों से गुमराह नहीं होने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जो लोग झूठे वादों से प्रभावित होकर कांग्रेस का टिकट पाने के लिए पैसे दे रहे हैं, वे निश्चित रूप से ठगे जाएंगे।

वहीं ओडिशा कांग्रेस प्रमुख सरत पटनायक ने 'टिकट के बदले पैसे' मामले में को झूठा कहा और कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे किसी तरह की अफवाह के प्रभाव में ना आएं। वहीं पटनायक ने एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की एक दिवसीय भुवनेश्वर यात्रा के लिए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, सीएलपी नेता और अन्य वरिष्ठ नेताओं की एक समिति गठित की है, जिसके दौरान वह एक सार्वजनिक बैठक को भी संबोधित करेंगे। इसके अलावा खड़गे राज्य के चार जिलों में पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करने जा रहे हैं।

वहीं एक्सपर्ट्स की मानें तो भले ही कांग्रेस आगामी चुनावों में अपनी किस्मत को पुनर्जीवित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है, 'टिकट के बदले पैसे' की खबरें सामने आने के बाद में मुश्किल जरूर खड़ी हो गई है। जिसकी सफाई भी देते नहीं बन रहा है। ऐसे पार्टी के पार इन आरोपों को सिरे से खारिज करने का अलावा कोई और विकल्प भी नहीं बचता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+