Odisha Bus Accident: हादसे में चार की मृत्यु, शवों को बलरामपुर लाने के प्रयास जारी
Odisha News: ओडिशा के बालासोर जिले में सड़क हादसे में मारे गये लोगों के शवों को लाने के लिए जिला प्रशासन का प्रयास जारी हैं। शनिवार को बलरामपुर के जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने बताया कि 18 सितंबर को श्रद्धालु बस में सवार होकर तीर्थयात्रा पर निकले थे, जिसमें बलरामपुर और सिद्धार्थनगर जिले के भक्त शामिल थे।
जिलाधिकारी ने बताया कि बालासोर जिला प्रशासन से बलरामपुर जिला प्रशासन लगातार संपर्क बनाए हुए है और घायलों के बेहतर इलाज के लिए लगातार प्रयास जारी है।बालासोर पुलिस ने बताया कि यह हादसा शुक्रवार आधी रात को घटा, जब पुरी की ओर जा रही बस राष्ट्रीय राजमार्ग-60 पर महमदनगर पटना के पास सड़क से फिसलकर धान के खेत में गिर गई ।

इस बस में 57 यात्री सवार थे, इसमें चार की मृत्यु हो गई, जबकि 23 का इलाज अस्पताल में चल रहा है।पुलिस के मुताबिक बस में सवार कमला देवी (55) और राजेश कुमार मिश्र (48), राम प्रसाद और संत राम की मौत हो गई। घायलों को बालासोर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें ज्यादतर बलरामपुर जिले के निवासी है।












Click it and Unblock the Notifications