5 साल की बच्‍ची को मारकर दफनाया, संबित पात्रा ने की CBI जांच की मांग

नई दिल्‍ली। भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को भुवनेश्‍वर में ओडिशा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बीजेपी ने पदयात्रा शुरू की जिसमें 5 वर्षीय बच्‍ची के लिए न्‍याय की मांग की। आपको बता दें कि 5 महीने पहले नयागढ़ जिले में 5 साल की बच्‍ची की दुष्‍कर्म के बाद हत्‍या कर दी गई थी। पदयात्रा में शामिल बीजेपी प्रवक्‍ता संबित पात्रा ने कहा कि यह बहुत दुख की बात है कि एक 5 वर्षीय बच्‍ची की मौत हो गई और उसके घर के सामने कंकाल बरामद हुआ।

5 साल की बच्‍ची को मारकर दफनाया, संबित पात्रा ने की CBI जांच की मांग

स्थानीय विधायक का नाम मामले में सामने आया है। वह जिस व्यक्ति की रक्षा कर रहा है, वह सामने आया है। हमारी मांग हैं कि सीबीआई जांच हो और मंत्री अरुण साहू का इस्तीफा हो। बीजेपी की पदयात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और जोरदार प्रदर्शन किया। बीजेपी कार्यकर्ता लगातार ओडिशा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे और 5 साल की बच्‍ची के कातिलों को गिरफ्तार करने की मांग कर थे।

आरोप यह भी है कि पुलिस आरोपितों पर कार्रवाई करने के बजाए पीड़ि‍त बच्ची के परिवार को प्रताड़ि‍त कर रही है। इतने दिनों बाद भी न्याय नहीं मिलने से निराश मृतका के माता-पिता ने भुवनेश्वर स्थित विधानसभा के बाहर आत्मदाह करने का प्रयास किया। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। विधानसभा से लेकर सड़कों तक पूरे राज्य में हंगामा मचा हुआ है। ओडिशा हाई कोर्ट भी इस मामले में असंतोष जता चुका है। मामले की अगली सुनवाई 24 दिसंबर को होनी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+