बालासोर हादसा: राहुल गांधी ने मांगा रेल मंत्री का इस्तीफा, कहा- जिम्मेदारी लेने से भाग नहीं सकती मोदी सरकार

Rahul Gandhi News: ओडिशा के बालासोर ट्रेन हादसे पर राहुल गांधी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के इस्तीफे की मांग करते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

Rahul Gandhi

Odisha Train Accident: ओडिशा के बालासोर में 2 जून (शुक्रवार) को तीन ट्रेनों की भिड़ंत के बाद भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में 275 लोगों की जान चली गई, जबकि 1100 से ज्यादा लोग घायल हैँ। विपक्ष ओडिशा रेल हादसे पर केंद्र की मोदी सरकार को घेरते हुए रेल मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहा है। इस बीच अब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

रविवार को ट्वीट करते हुए राहुल गांधी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के इस्तीफे की मांग की है। राहुल गांधी ने ट्वीट में सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि 270 से ज्यादा मौतों के बाद भी कोई जवाबदेही नहीं है! मोदी सरकार इतनी दर्दनाक दुर्घटना की जिम्मेदारी लेने से भाग नहीं सकती है। प्रधानमंत्री को फौरन रेल मंत्री का इस्तीफा लेना चाहिए!

कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मांगा इस्तीफा

इससे पहले कांग्रेस दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी सरकार पर रेल हादसे को लेकर संवेदनहीनता का आरोप लगाया। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने अपने बयान में कहा कि हादसे में सैकड़ों लोगों की मौत हो गई, लेकिन किसी की जिम्मेदारी अभी तक तय नहीं की गई है।

खेड़ा ने कहा कि एक समय था जब लाल बहादुर शास्त्री, माधवराव सिंधिया और नीतीश कुमार जैसे लोगों ने दुर्घटनाओं के बाद इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफे का मतलब नैतिक जिम्मेदारी लेना है। लेकिन यहां न तो जिम्मेदारी है और न ही नैतिकता।

मृतकों का आंकड़ा 275, घायल 1175

Recommended Video

    Odisha Train Accident: Balasore में हुए Rail Accident के बाद Congress ने BJP को घेरा |वनइंडिया हिंदी

    ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने जानकारी देते हुए बताया कि 1,175 घायलों में से 793 को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। इसके अलावा उन्होंने बताया था कि रेलवे ने साझा किया था कि मरने वालों की संख्या 288 हो चुकी है। कल रात DM और उनकी पूरी टीम ने एक-एक शव की जांच की। DM द्वारा डेटा की जांच की गई और पाया गया कि कुछ शवों की दो बार गिनती की गई है, इसलिए मरने वालों की संख्या को संशोधित कर 275 कर दिया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+