Odisha Assault Case: ओडिशा में दरिंदगी की हद पार, बॉयफ्रेंड के सामने ही 10 लोगों ने किया गैंग रेप
Odisha Assault Case: ओडिशा के गंजाम जिले से एक 20 साल की युवती के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। छात्रा रविवार को गोपालपुर बीच पर अपने दोस्त के साथ घूमने गई थी। दोनों बीच के थोड़े सुनसान हिस्से में थे, जहां एक मोटर साइकल पर सवार 10 अज्ञात युवकों ने उन पर हमला किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़ लिया है। हालांकि, यह मामला अब प्रदेश की राजनीति में भी जोर पकड़ता दिख रहा है।
पूर्व सीएम नवीन पटनायक ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह पर्यटकों की सुरक्षा के लिहाज से भी ऐसी घटनाएं कई सवाल खड़े करती हैं। प्रदेश की डिप्टी सीएम प्रविता पारिदा ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और 10 आरोपियों को पकड़ लिया गया है। पीड़िता को हर संभव सहायता दी जाएगी

यह भी पढ़ें: NITI Aayog Meeting 2025: 'भारत की विकास यात्रा में ओडिशा विकास इंजन', जानें CM माझी की 10 बड़ी बातें
Odisha Assault Case: 10 लोगों ने किया गैंग रेप
ओडिशा पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि युवती पास के ही जिले की रहने वाली है और वह बेरहामपुर में एक निजी मैस में रहकर पढ़ाई कर रही है। उसका दोस्त भी कॉलेज में उसके साथ ही पढ़ता है। पुलिस ने बताया, 'ये दोनों बीच के एक सुनसान हिस्से में बैठे थे। तभी करीब 10 लोगों का एक समूह वहां पहुंचा और आरोपियों ने पहले दोनों की तस्वीरें लीं और इंटरनेट पर डालने की धमकी दी थी। फिर आरोपियों ने युवक के हाथ-पैर बांध दिए और पीड़िता को एक सुनसान घर में लेकर चले गए। यहां बारी-बारी से 10 लोगों ने रेप किया।'
पूर्व सीएम नवीन पटनायक ने जताया दुख
पूर्व सीएम नवीन पटनायक ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा, 'ओडिशा के मशहूर पर्यटन स्थल गोपालपुर बीच पर गैंग रेप की घटना बेहद दुखद है और हम सब इससे स्तब्ध हैं। इस घटना की पुरजोर निंदा करते हैं। पर्यटन स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े होते हैं। सरकार को इस मामले में सतर्क होने की जरूरत है और महिलाओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।'
यह भी पढ़ें: Noida News: गे नेटवर्किंग ऐप से युवकों को फंसाकर करते थे लूटपाट, नोएडा में चल रहे गैंग का भांडाफोड़
प्रदेश की डिप्टी सीएम प्रविता पारिदा ने कहा कि यह घटना दुखद है, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। डिप्टी सीएम ने कहा कि हमारी सरकार महिला सुरक्षा के मुद्दे पर गंभीर है। इस घटना के बाद पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications