ओडिशा और झारखंड की सरकारों ने किसानों के लिए किए बड़े ऐलान

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, असम के बाद अब ओडिशा और झारखंड सरकार ने किसानों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। किसानों की भलाई के लिए दोनो ही राज्यों ने कई बड़ी योजनाओं की घोषणा की है। जहां ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य के किसानों के विकास के लिए 10,000 करोड़ रुपये की योजना की घोषणा की है। वहीं झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने किसानों के लिए 2,250 करोड़ रुपये की स्कीम का ऐलान किया है।

odisha and jharkahnd government announces big schemes for states farmers

झारखंड सरकार ने ऐलान किया है कि अगले वित्त वर्ष से 22.76 लाख मध्यम और सीमांत किसानों को प्रति एकड़ 5,000 रुपये दिए जाएंगे। झारखंड के सीएम रघुबर दास ने बताया, 'नई मुख्यमंत्री कृषि योजना के तहत 2,250 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। स्कीम की शुरुआत 2019-20 वित्त वर्ष से होगी।

मुख्यमंत्री रघुबर दास ने कहा कि, जिन किसानों के पास एक एकड़ से कम जमीन है, उन्हें भी 5,000 रुपये मिलेंगे और इसके लिए अधिकतम सीमा 5 एकड़ है। उन्होंने बताया कि लाभार्थियों को चेक या डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए पैसे दिए जाएंगे।

ओडिशा की पटनायक सरकार ने शुक्रवार को राज्य के किसानों के विकास के लिए 'जीविकोपार्जन एवं आय वृद्धि के लिए कृषक सहायता' (KALIA) योजना पर मुहर लगा दी। सीएम पटनायक ने कहा कि, इससे राज्य में कृषि समृद्धि बढ़ेगी और गरीबी घटेगी। उन्होंने बताया कि खरीफ और रबी के सीजन में बुआई के लिए वित्तीय मदद के तौर पर प्रति परिवार को 5-5 हजार रुपये यानी सालाना 10,000 रुपये दिए जाएंगे। हालांकि यह योजना अन्य राज्यों की तरह कर्ज माफी जैसी नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+