ओडिशा: कोरोमंडल एक्सप्रेस हादसे में घायलों को लाने के लिए 60 एंबुलेंस भी कम पड़ गई, मंगवानी पड़ी बसें
कोरोमंडल एक्सप्रेस की मालागाड़ी से हुई टक्टर के बाद 50 लोगों की मौत हो गई। इस ट्रेन हादसे में 350 लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल ले जाने के भेजी गई 60 एंबुलेंस भी कम पड़ गई।

ओडिशा के बालासोर जिले के पास के रेलवे स्टेशन को शुक्रवार की शाम कोरोमंडल एक्सप्रेस की मालगाड़ी से टक्कर हो गई। इस ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद इस हादसे में 50 लोगों की मौत हो गई है और 350 से अधिक लोग घायल हो गए। इन घायलों मे बहुतों की हालत गंभीर बनी हुई है।
इस भयंकर हादसे के बाद घटनास्थल पर 60 एंबुलेंस भेजी गई थी,लेकिन घायलों की इतनी अधिक संख्या थी कि वो भी कम पड़ गई, जिसके बाद ओडिशा के सरकारी महकमें ने घायलों को लाने के लिए बस भेजी।
दरअसल ये हादसा दो ट्रेनों के बीच में नही हुआ बल्कि तीन ट्रेनों के बीच हुआ/ ये दुर्घटना SMVB-हावड़ा एक्सप्रेस (12864), कोरोमंडल एक्सप्रेस और मालगाड़ी की भिडंत होने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पहले इसी जगह पर हावड़ा एक्सप्रेस की मालगाड़ी से टक्कर हुई, उसके बाद वहां से गुजर रही कोरोमंडल एक्सप्रेस से टकरा गई और इतना भयंकर एक्सीडेंट हुआ, जिसमें 50 लोगों की मौत हो गई।
ये हादसा शुक्रवार की शाम करीब 7.20 बजे बहनगा बाजार स्टेशन के पास हुआ जब ट्रेन कोलकाता के पास के शालीमार स्टेशन से चेन्नई सेंट्रल स्टेशन जा रही थी। मालगाड़ी से टक्कर होने के बाद ये ट्रेन की कई बोलियां पटल गईं, ट्रेन के डिब्बोंं में सवार यात्री एक दूसरे के ऊपर गिर पड़े।
हादसे की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एनडीआरएफ, स्थानीय पुलिस, रेलवे पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।ट्रेन में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए दमकल टीम भेजी गई औरओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने बताया कि करीब 60 एंबुलेेस भेजी गई, लेकिन ट्रेन हादसे में घायलों की इतनी अधिक संख्या थी कि जिला प्रशासन की बसें जुटा कर घायलों को अस्पताल पहुंचाने के भेजी गई हैं।
घटना का वीडियो सामने आया है, उसमें ट्रेन ट्रेक से पलटी हुई नजर आ रही है। वहीं यात्री अपनों को ट्रेेन की बोगी में फंसे अपनों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं। घटना स्थल में चीख-पुकार की आवाजें सुनाई दे रही मलबे में से परिजन रोते बिलखते हुए अपनों की तलाश कर रहे हैं।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications