Nusrat Jahan Marriage: TMC की पूर्व सांसद नुसरत जहां का क्यों नहीं हो सकता है यश दासगुप्ता से तलाक?
Nusrat Jahan Marriage: टीएमसी की पूर्व सांसद और बंगाली फिल्मों की एक्ट्रेस नुसरत जहां एक बार फिर पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि नुसरत और यश दासगुप्ता का 5 साल पुराना रिश्ता टूट चुका है। नुसरत और यश अब अलग-अलग रह रहे हैं और दोनों की दूरियों की वजह यश की लाइफ में उनकी एक्स की एंट्री है। उनकी एक्स पार्टनर पूनम झा दोनों के बीच में आ गई हैं। दोनों में से किसी ने अपना रिश्ता टूटने की पुष्टि नहीं की है, लेकिन दोनों के रिश्ते में आई दूरियां साफ नजर आने लगी हैं। यश दासगुप्ता ने सोशल मीडिया पर नुसरत को अनफॉलो कर दिया है। अब सवाल है कि क्या नुसरत और यश का तलाक होने वाला है? दोनों का तलाक क्यों मुमकिन नहीं है आइए समझें इस बारे में।
Nusrat Jahan का नहीं होगा यश दासगुप्ता से तलाक?
नुसरत जहां का यश दासगुप्ता से तलाक की खबरें आ रही हैं। अगर भारतीय कानूनों के मुताबिक देखें, तो दोनों का कानूनी तौर पर तलाक संभव नहीं है। दरअसल 2022 में नुसरत ने एक मीडिया इंटरव्यू में शादी के सवाल पर कहा था कि मुझे यश से दोबारा शादी करने की जरूरत नहीं है। इसके बाद से माना जा रहा है कि दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। हालांकि, दोनों में से किसी ने कानूनी रिश्ते में होने की पुष्टि नहीं की है। नुसरत ने अपने एक रेडियो शो में यश के साथ अपने रिश्ते पर बात करते हुए कहा था कि हम अपने बच्चों की परवरिश कर रहे हैं। हमारा रिश्ता मजबूत है और हम अपने मन और दिल से पति-पत्नी की तरह हैं।

दरअसल नुसरत जहां मुस्लिम हैं और यश दासगुप्ता हिंदू। इन दोनों की शादी की कानूनी मान्यता के लिए जरूरी है कि दोनों ने अपनी शादी स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत रजिस्टर कराई हो। अब तक कपल ने शादी रजिस्टर कराने के बारे में कभी नहीं बताया है।
यह भी पढ़ें: 'हिंदू हिंदू क्यों चिल्ला रहे हो', पहलगाम हमले पर टीएमसी सांसद ने ऐसी प्रतिक्रिया, लोग बोले-खामोश
अगर कपल ने अपनी शादी स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत रजिस्टर कराई होगी, तो उनका कानूनन तलाक हो सकता है। कपल के रिलेशनशिप में दरार की अटकलें इसलिए भी लगाई जा रही हैं, क्योंकि यश दासगुप्ता को पिछले काफी दिनों से नुसरत के साथ सार्वजनिक कार्यक्रमों में नहीं देखा जा रहा है। यहां तक कि उन्हें पिछले सप्ताह नुसरत के साथ एक रैंप वॉक में हिस्सा लेना था, लेकिन वह कार्यक्रम में ही नहीं पहुंचे।

निखिल जैन के साथ भी नुसरत की शादी थी अमान्य
नुसरत जहां ने 2019 में निखिल जैन से तुर्की में हिंदू और ईसाई रीति रिवाज से शादी की थी। एक ही साल में वह अपने पति से अलग हो गईं और तब उन्होंने कहा था कि यह शादी नहीं एक लिव-इन रिलेशनशि था। उनकी शादी फैमिली और कल्चरल फंक्शन जैसी थी, क्योंकि उन्होंने भारत में शादी स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत रजिस्टर नहीं कराई थी। निखिल ने इस शादी को अमान्य करार देने के लिए कोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया था। निखिल से अलग होने के बाद टीएमसी की पूर्व सांसद यश दासगुप्ता के साथ रिलेशनशिप में आई थीं। कपल का एक बेटा है जिसका नाम उन्होंने यीशान रखा है।
कैसे होगा नुसरत और यश के बच्चे की कस्टडी का फैसला
भारतीय कानून के मुताबिक, लिव इन में रहने के दौरान भी अगर किसी कपल का बच्चा होता है, तो उसे कानूनी तौर पर सारे अधिकार मिलते हैं। अगर यश और नुसरत का रिश्ता वाकई में टूट गया है, तो उनके बच्चे की कस्टडी का फैसला कोर्ट के नियमों के मुताबिक हो सकता है। हालांकि, अब तक दोनों की ओर से कोई टिप्पणी नहीं आई है। एक प्रमुख मीडिया चैनल ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि यश अब कोलकाता में अलग घर में रह रहे हैं और उनकी एक्स पार्टनर पूनम उनके साथ ही रह रही हैं। नुसरत जहां और यश दासगुप्ता ने मिलकर एक फिल्म प्रोडक्शन कंपनी भी बनाई है और दोनों साथ में कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
यह भी पढ़ें: Nussrat Jahan: 'शादी, लिवइनपार्टनर, फिर दिया बच्चे को जन्म', क्या फिर से होने जा रहा है नुसरत का तलाक?












Click it and Unblock the Notifications