Nusrat Jahan Row: साड़ी के स्टोर पर हुई थी नुसरत और निखिल की पहली मुलाकात, जन्मदिन पर बोला था ILU
कोलकाता, 10 जून। मशहूर बंगाली अभिनेत्री और टीएमसी सांसद नुसरत जहां अपनी टूटती शादी की वजह से चर्चा में हैं, उन्होंने अपनी शादी को ही अमान्य करार दे दिया है। नुसरत जहां का कहना है कि उनके पति निखिल जैन ने उनके पुश्तैनी गहनें बिना बताए उनके लॉकर से निकाल लिए, यहां तक कि उन्होंने इंस्ट्रागाम से अपनी और निखिल की शादी और मधुर पलों की तस्वीरों को भी डिलीट कर दिया है। आपको बता दें कि ये वहीं नुसरत जहां हैं, जो एक साल पहले सबसे ये कहती थीं कि निखिल जैन को पाकर उन्होंने दुनिया की हर खुशी पा ली है, अब उन्हें लाइफ में किसी चीज की चाह नहीं है। निखिल जैन से शादी होना उनके लिए परी कथा के सच होने जैसा है।
Recommended Video

एक साड़ी के स्टोर में मिले थे नुसरत-निखिल
तो आपको बता दें कि नुसरत जहां की ये बातें उस समय किसी को भी हैरान नहीं करती थीं क्योंकि वाकई में नुसरत और निखिल का मिलना और फिर पति-पत्नी बनना ठीक वैसे ही था, जैसे कि परी कथाओं में होता है। शादी के तुरंत बाद नुसरत और निखिल ने एक मीडिया चैनल को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने अपनी प्रेम कहानी का खुलकर जिक्र किया था। नुसरत ने कहा था कि साल 2016 में एक साड़ी के स्टोर में उनकी और निखिल की मुलाकात हुई थी।

नुसरत की फिल्में नहीं देखी थी निखिल जैन ने
निखिल जैन ने तब हंसते हुए कहा था कि मैं एक कारोबारी हूं और दुर्गा पूजा के वक्त कोलकाता के गरियाहाट में अपना एक साड़ियों का स्टोर खोलना चाहता था, जिसकी लॉन्चिंग के लिए मुझे एक एक्ट्रेस या मॉडल की जरूरत थी, तब मेरी मार्केटिंग टीम ने मुझे नुसरत जहां का नाम बताया था।
मैं बंगाली फिल्में देखता नहीं था: निखिल जैन
निखिल ने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो मैं नुसरत को ठीक से जानता नहीं था क्योंकि मैं बंगाली फिल्में देखता नहीं था इसलिए मुझे इनके बारे में ज्यादा कुछ पता ही नहीं था लेकिन काफी माथापच्ची के बाद आखिर में नुसरत ही मेरे ब्रांड के लिए फाइनल हुईं और मेरी उनकी पहली मुलाकात शूट के दौरान ही हुई थी।

मुझे उनसे पहली नजर में प्यार तो नहीं हुआ था...
जब मैं पहली बार इनसे मिला तो सच कहूं, मैं इन्हें देखता ही रह गया। इनकी बातों ने मुझ पर असर किया था और इनसे मिलने के बाद मैं इन्हीं के बारे में सोचने लगा था। निखिल ने कहा था कि नुसरत से मिलने से पहले मैं कभी अपनी शादी के बारे में नहीं सोचता था, हालांकि मुझे उनसे पहली नजर में प्यार तो नहीं हुआ लेकिन हां पहली मुलाकात में ही मुझे नुसरत बहुत अच्छी लगी थी इसलिए मैंने शूट के बाद उन्हें कॉफी के लिए इनवाइट किया लेकिन वो नहीं आईं, फिर मुझे धीरे-धीरे लगने लगा कि शायद मैं उन्हें पसंद करने लगा हूं।

'मैंने सुना था कि निखिल बहुत गुस्से वाले हैं'
जबकि नुसरत ने कहा था कि मैंने सुना था कि निखिल बहुत अकड़ू हैं लेकिन जब मैं इनसे मिली तो मुझे ये बहुत कूल लगे और मेरे दिल कहा कि मैं इन्हें दोस्त बनाऊं। मैं उस वक्त कुछ परेशानियों से गुजर रही थी, उस वक्त निखिल जैन ने मुझे मानसिक रूप से काफी मजबूती प्रदान की और हम धीरे-धीरे दोस्त बन गए और इसके बाद अपने जन्मदिन के दिन निखिल जैन ने मुझसे अपने दिल की बात कह दी और मेरे पास तब उन्हें हां करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।

'नुसरत मुस्लिम हैं और निखिल जैन धर्म के'
आपको बता दें कि फिल्मों की दुनिया से राजनीति में आईं टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने कोलकाता के कारोबारी निखिल जैन से 19 जून 2019 को टर्की के बोडरम सिटी में शादी की थी,नुसरत मुस्लिम हैं और उन्होंने जैन रीति-रिवाज से शादी की थी। दोनों ने विदेश में शादी करने के बाद कोलकाता में ग्रैंड रिसेप्शन भी दिया था, जिसमें बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भी शामिल हुई थी लेकिन नुसरत की परी कथा इस तरह का मोड़ लेगी , ये किसी ने नहीं सोचा था।












Click it and Unblock the Notifications