RBI के कारण दाने-दाने को मोहताज हुई ये TV अभिनेत्री, जानिए पूरा माजरा
नई दिल्ली। टीवी की दुनिया का जाना-माना नाम है अभिनेत्री नुपूर अलंकार, 'फुलवा', 'अगले जनम मुझे बिटिया की कीजो' जैसे टीवी शो के जरिए लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली अभिनेत्री इन दिनों आर्थिक तंगी से गुजर रही हैं, वजह उनके पास पैसा ना होना नहीं है बल्कि भारतीय रिजर्व बैंक का एक बड़ा फैसला है।

गहने बेचकर घर का खर्च चला रहीं ये एक्ट्रेस
दरअसल पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक को भारतीय रिजर्व बैंक ने बीते 24 सितंबर को एक नोटिस जारी किया था, जिसमें RBI ने PMC बैंक पर छह महीनों के लिए लेनदेन समेत कई तरह का प्रतिबंध लगा दिए हैं, RBI के आदेश के बाद PMC बैंक कोई नया लोन जारी नहीं कर सकता है और कोई ग्राहक बैंक से 25,000 रुपये से अधिक की निकासी नहीं कर सकता है।

गहने बेचकर घर का खर्च चला रहीं ये एक्ट्रेस
इस कड़े फैसले की वजह से नूपुर को खाने के लाले पड़ गए हैं, दरउसल उनके और उनके परिवार वालों अकाउंट्स भी इस बैंक में हैं, जो कि फ्रिज हो गए हैं और इस वजह से उन्हें तंगी से गुजरना पड़ रहा है, यहां तक की नूपुर को अपने सोने-चांदी के गहने बेचकर घर का खर्च चलाना पड़ रहा है।

अभिनेत्री ने पूछा-आखिर गुनाह क्या है मेरा?
नूपुर ने टीओआई को बताया है कि पंजाब और महाराष्ट्र कोऑपरेटिव बैंक (पीएमसी) कलैप्स होने से उन्हें समस्या हो रही है क्योंकि उनके परिवार के बैंक अकाउंट इसी बैंक में हैं और सभी अकाउंट फ्रीज हो गए हैं। उनकी मां, बहन, पति, ननद और ससुर सभी का अकाउंट फ्रीज है।
क्या मैं अपना घर गिरवी रख दूं: नुपूर
अभिनेत्री के मुताबिक अब उनके घर में पैसे नहीं बचे हैं, वो बैंक और सरकार के इस बात पर काफी खफा हैं और उन्होंने सवाल किया है कि आप ही बताए कि बिना पैसे के गुजारा कैसे हो सकता है, मेरे अपनी मेहनत से कमाए पैसे को निकालने पर यह पाबंदी क्यों लगी है। मैं खुशी-खुशी इनकम टैक्स देती हूं, हमारे डेबिट और क्रेडिट कॉर्ड भी काम नहीं कर रहे हैं, हमारी गलती क्या है, हमने क्या गुनाह किय़ा है जो कि हमें ऐसे दिन देखने को मिल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications