देश में एक्टिव केस का आंकड़ा पहुंचा 25 लाख के नीचे, टेस्टिंग में भी बना नया रिकॉर्ड

नई दिल्ली, 26 मई: धीरे-धीरे वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी सही साबित होती दिख रही है, जहां रोजाना के मामलों में तेजी से गिरावट जारी है। ऐसे में साफ है कि देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर का पीक अब गुजर चुका है। इस बात की पुष्टि स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े भी कर रहे हैं, जहां पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 91,191 की कमी आई। इस वजह से अब केस लोड 24,95,591 हो गया है।

corona

Recommended Video

    Coronavirus India Update: फिर सामने आए 2 लाख new COVID19 cases, जानें Update । वनइंडिया हिंदी

    स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में हालात तेजी से सुधर रहे हैं। पिछले 24 घंटें में 2.08 लाख मामलों के साथ देश में संक्रमित मरीजों की संख्या 2.71 करोड़ हो गई है। इसके साथ ही इस अवधि में 2,95,955 मरीज ठीक हुए, ऐसे में रिकवरी का आंकड़ा राष्ट्रीय स्तर पर 2,43,43,478 पहुंच गया। फिलहाल देखा जाए तो देश का रिकवरी रेट 89.66 प्रतिशत है। वहीं पॉजिटिविटी रेट की बातें करें तो ये अब रोजाना 9.42 प्रतिशत और साप्तहिक 11.45 प्रतिशत हो गया है।

    वहीं दूसरी ओर देश में युद्धस्तर पर टीकाकरण अभियान जारी है, जिसके तहत अब तक 20 करोड़ से ज्यादा डोज लगाई जा चुकी हैं। इसके अलावा सिर्फ एक दिन में 22.17 लाख टेस्ट कर नया रिकॉर्ड भी स्थापित हुआ। मंत्रालय ने कहा कि सरकार की कोशिश ज्यादा से ज्यादा जनता तक वैक्सीन पहुंचाने की है, जिसके लिए राज्यों से वैक्सीन बर्बादी 1 प्रतिशत से कम रखने को कहा गया है। मौजूदा वक्त में वैक्सीन बर्बादी का आंकड़ा झारखंड में 37.3 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ में 30.2 प्रतिशत, तमिलनाडु में 15.5 प्रतिशत, जम्मू-कश्मीर में 10.8 प्रतिशत और मध्य प्रदेश में 10.7 प्रतिशत है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+