संस्कृत विवि के छात्रसंघ चुनाव में NSUI की भारी जीत, ABVP का सूपड़ा साफ
वाराणसी। वाराणसी में सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में कांग्रेस की स्टूडेंट विंग नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने बीजेपी के स्टूडेंट विंग एबीवीपी का सूपड़ा साफ कर दिया। एनएसयूआई ने सभी सीटों पर कब्जा कर लिया है। पिछले साल सभी सीटों पर एबीवीपी ने सफलता हासिल की थी। एनएसयूआइ की चारों पद पर विजय होने पर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर बधाई दी हैं।

परिणाम घोषित होते ही कुलपति प्रो. राजाराम शुक्ल ने नवनिर्वाचित छात्रसंघ के पदाधिकारियों को संस्कृत भाषा में शपथ दिलाई। अध्यक्ष पद पर निर्वाचित शिवम अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एबीवीपी के हर्षित पांडेय को 485 मतों के अंतर से पराजित किया। इसके बाद कुलपति प्रो.राजाराम शुक्ल ने नए पदाधिकारियों को संस्कृत में शपथ दिलाई। शपथ के बाद किसी प्रकार के विवाद से बचने के लिए पुलिस ने विजयी प्रत्याशियों को उनके घर भेज दिया।
वाराणसी में सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) की भारी जीत के बाद प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि, संपूर्णानंद संस्कृत वि वि के छात्रसंघ चुनावों में एनएसयूआई की चारों पदों पर विजय से मैं बहुत खुश हूँ। मुझे अपने छात्र साथियों पर गर्व है।












Click it and Unblock the Notifications