NPR:ओवैसी के सवाल पर बोले अमित शाह, हम कहेंगे सूरज पूरब से उगता है तो....

नई दिल्ली- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर पर असदुद्दीन ओवैसी की ओर से संदेह जताने पर जोरदार तंज किया है। दरअसल, मंगलवार को जैसे ही ये खबर आई कि सरकार ने नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर को अपडेट करने का फैसला कर रही है तो एआईएमआईएम के सांसद ओवैसी ने बिना वक्त जाया किए इसे एनआरसी का ही दूसरा रूप बता दिया। इसी पर अमित शाह ने कहा है कि वे हमेशा ही हमारे स्टैंड का विरोध करेंगे।

NPR:Amit Shah said on Owaisis question, if we say the sun rises in the east

एएनआई को दिए इंटरव्यू में अमित शाह से जब सवाल किया गया कि ओवैसी जैसे नेता तो एनपीआर पर भी सवाल उठा रहे हैं तो उन्होंने जवाब दिया- "अगर हम कहेंगे कि सूरज पूरब से उदित होता है तो वे कहेंगे नहीं-नहीं पश्चिम से होता है। ये उनका स्टैंड होता है। मुझे तो इससे कोई आश्चर्य नहीं होता। फिर भी मैं ओवैसी साहब को भी आश्वस्त करना चाहता हूं देश के गृहमंत्री होने के नाते कि इसका एनआरसी की प्रक्रिया से कोई लेना-देना नहीं है। "

Recommended Video

    NPR पर Asaduddin Owaisi का Amit Shah को करारा जवाब- गुमराह क्यों कर रहे हैं? । वनइंडिया हिंदी

    इससे पहले हैदराबाद से सांसद ओवैसी ने आरोप लगाया था कि मोदी सरकार नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर की आड़ में गुप्त रूप से एनआरसी लागू कर रही है। ओवैसी ने मोदी सरकार पर ट्वीट कर आरोप लगाया था कि एनपीआर एनआरसी का पहला चरण है, जिसे हम भारतीय नागरिक रजिस्टर का दूसरा नाम कह सकते हैं। ओवैसी ने आगे लिखा कि, हमें एनपीआर और एनआरसी के बीच संबंध समझने की जरूरत है।

    उधर अमित शाह ने कहा है कि वो केरल और पश्चिम बंगाल से कहेंगे कि एनपीआर को ना नहीं कहें। उन्होंने कहा- "मैं दोनों मुख्यमंत्रियों से फिर से विनम्रतापूर्वक आग्रह करना चाहता हूं कि वे ऐसा कदम ना उठाएं और अपने फैसले पर पुनर्विचार करें.....सिर्फ अपनी राजनीति के लिए गरीबों को विकास के कार्यक्रमों से दूर मत कीजिए।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+