एक्सिस बैंक के बाद RBI ने SBI पर लगाया 40 लाख का जुर्माना

नई दिल्ली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पर जुर्माना लगाया गया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने देश की सबसे बड़ी बैंक एसबीआई पर 40 लाख का जुर्माना लगाया है। एसबीआई पर नकली नोटों को लेकर गाइडलाइन का पालन नहीं करने पर ये जुर्माना लगाया गया है।

 Now RBI slaps Rs 40 lakh fine on State Bank of India over counterfeit notes

RBI की वेबसाइट के मुताबिक 1 मार्च 2018 को एसबीआई पर 40 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। आरबीआई ने विनियामक अनुपालन में बैंक की ओर से की गई अनदेखी के बाद ये जुर्माना लगाया। आरबीआई के मुताबिक एसबीआई के दो ब्रांच में जांच के दौरान पाया गया कि नकली नोटों की जांच के दौरान RBI के निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा था, जिसके बाद बैंक पर 40 लाख का जुर्माना लगाया गया।

जुर्माने के साथ-साथ बैंक को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। बैंक ने पूछा कि बैंक पर जुर्माना क्यों न लगाया जाए। गौरतलब है कि एसबीआई से पहले आरबीआई ने ओवरसीज बैंक पर 2 करोड़ रुपए का और एक्सिस बैंक पर 3 करोड़ रुपए पर भी जुर्माना लगाया है। आरबीआई ने इन बैंकों पर kyc के नियमों के उल्लंघन करने पर आरोप लगाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+