राजनेताओं नहीं अब शहरों के नाम पर होगा एयरपोर्ट का नाम!
नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के नाम राजनैतिक सख्शियतों के नाम पर होने की वजह से उठने वाले सवालों और विवाद को खत्म करने के लिए केंद्र सरकार ने नया फॉर्मूला इजाद किया है। केंद्र सरकार एयरपोर्ट्स को सख्शियतों के नाम पर नहीं बल्कि शहर के नाम पर किये जाने पर विचार कर रही है। अब इन एयरपोर्ट के नाम शहरों के नाम पर किये जाने पर रखा जाएगा।

सूत्रों की मानें तो नगर विमानन मंत्रालय को कई राजनैतिक दल पत्र लिखकर हवाई अड्डे का नाम दूसरी सख्शियतों के नाम रखने की गुजारिश करते हैं। लिहाजा इस व्यवस्था को खत्म करने के लिए सरकार नयी नीति बनाने पर विचार कर रही है। माना जा रहा है कि जल्द ही केंद्र सरकार यह नीति लाने वाली है जोकि दीर्घकालिक होगी और एयरपोर्ट के नाम सख्शियतों ने नाम से बदलकर शहरों के नाम पर किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications