फिर आया जस्टिस काटजू का विवादित बयान, महात्मा गांधी को बताया अंग्रेजों का एजेंट

नयी दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश और प्रेस कॉसिंग ऑफ इंडिया के पूर्व चेयरपर्सन जस्टिस मार्कण्डेय काटजू अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चाओं में बनें रहते हैं। अपने विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में छाए रहने वाले जस्टिस काटजू ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। जस्टिस काजटू ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर विवादित बयान देते हुए उन्हें ब्रिटिश हुकूमत का एजेंट करार दिया है।

justice markandey katju

अपने ब्लॉग के जरिए महात्‍मा गांधी पर तल्ख होते हुए काटजू ने उन्हें ब्रिटिश हुकूमत का एजेंट बताया है। काटजू ने कहा कि गांधी ने देश को बहुत नुकसान पहुंचाया है। अपने ब्लॉग में उन्होंने लिखा है कि बापू ने राजनीति में धर्म को घुसाकर फूट डालो और राज करो की ब्रिटिश नीति को आगे बढ़ाया।

काटजू ने लिखा है कि गांधी जी अपने हर भाषण में रामराज्य, ब्रह्मचर्य, गो रक्षा जैसे हिन्दूवादी विचारों का जिक्र करते रहे, इससे मुस्लिम लीग जैसे संगठनों की तरफ मुसलमान आकर्षिक हुए। उन्होंने तो गांधी जी के सत्याग्रह पर भी सवाल उठाते हुए लिखा है कि क्रांतिकारी आंदोलन को सत्याग्रह की तरफ मोड़कर बापू ने ब्रिटिश हुकूमत को फायदा पहुंचाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+