अब 7 दिन में बनेगा पासपोर्ट, ऑनलाइन होगा पुलिस वेरीफिकेशन
नई दिल्ली। पासपोर्ट बनवाना हमेशा से ही एक बड़ी चुनौती रही है। पासपोर्ट कार्यालय में लगने वाली लंबी लाईन और इसके बाद होने वाली लंब्री प्रक्रिया ये सोचकर ही आप हिम्मत नहीं जुटा पाते हैं। लेकिन अब पासपोर्ट बनवाना आसाना हो गया है।
पीएम मोदी पासपोर्ट सर्विस की प्रोसेसिंग में तेजी लाने के लिए शुरु से जोर देते आ रहे हैं। पीएम की इसी पहल के बाद गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के बीच हुए समझौते के बाद अब पासपोर्ट का पुलिस वेरीफिकेशन भी ऑनलाइन होगा।
तत्काल, रीन्यू या ब्लू पासपोर्ट जोकि सरकारी कर्मचारियों के लिए जारी होनता है का आवेदन मिलने के बाद इसकी वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को ऑनलाइन किये जाने की प्रक्रिया जल्द शुरु होने वाली है।
जानिए भारत में कैसे बनवाएं अपना पासपोर्ट?
इस सुविधा के आने के बाद जो पासपोर्ट एक महीने के भीतर बनता था वह अब महज 7 दिन के भीतर बन जाएगा। यह सुविधा इसी साल नवंबर माह से शुरु होगी।
गृह मंत्रालय की ओर से इस बाबत एसपी लेवल के पुलिस अधिकारियों को आधार कार्ड सहित मतदाता पहचान पत्र और एनपीआर की ऑनलाईन डेटा बेस का एक्सेस दिया जाएगा। इस सुविाध के बाद पुलिस अधिकारी खुद आवेदक का क्रिमिनल रिकॉर्ड जांच सकेंगे।













Click it and Unblock the Notifications