कंप्यूटर बाबा मध्य प्रदेश में लड़ना चाहते हैं चुनाव, जाहिर की इच्छा

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। कंप्यूटर बाबा के नाम से मशहूर नामदेव दास त्यागी ने कहा है कि वह चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि अगर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा चाहती है कि संत चुनाव लड़ें तो हम जरूर चुनाव लड़ेंगे। हम शिवराज सिंह चौहान के साथ हैं और एक बार फिर से उन्हें सत्ता में वापस लेकर आएंगे। आपको बता दे कि कंप्यूटर बाबा को मध्य प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त है।

baba

कंप्यूटर बाबा ने कहा कि साधू भी समाज की सेवा के लिए होते हैं, वह लोकसभा और विधानसभा में जाकर समाज का भला कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि विदिशा में सवर्ण समाज ने उन्हें भी काले झंडे दिखाए थे। मैं सवर्णों के दर्द को मुख्यमंत्री के सामने रखूंगा। सूत्रों की मानें तो कंप्यूटर बाबार ने प्रदेश सरकार में मंत्री रामपाल सिंह से मुलाकात की थी और उनसे टिकट दिए जाने की मांग की थी। आपको बता दें कि शिवराज सरकार ने कंप्यूटर बाबा को राज्यमंत्री का दर्जा दे रखा है।

गौरतलब है कि प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं, भाजपा समेत कांग्रेस और तमाम विपक्षी दल चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं। ऐसे में देखने वाली बात यह है कि क्या राज्यमंत्री का दर्जा देने वाली शिवराज सरकार कंप्यूटर बाबा को आगामी चुनाव में टिकट देती है या नहीं।

इसे भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में 33 हत्या करने वाले सनकी ने तीन और लोगों की हत्या को कबूला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+