ईवीएम में वोट डालने के बाद 7 सेकेंड तक दिखेगा, किसे डाला है आपने वोट
नई दिल्ली। जिस तरह से हर चुनाव में ईवीएम मशीन की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े किए जाते हैं, उसकी वजह से चुनावी प्रक्रिया हर बार कटघरे में खड़ी होती है। लेकिन इस चुनौती से निपटने के लिए वीवीपैट मशीन को तमाम ईवीएम मशीनों से जोड़ा गया था। इस मशीन के जरिए आने वाले चुनाव में अब हर मतदाता अपना वोट डालने के बाद यह चेक कर सकता है कि उसका वोट कहां गया। जब वोटर अपना वोट करेगा तो अगले सात सेकेंड तक उसे यह दिखाई देगा कि उसका वोट किसी पार्टी को गया है।

वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल मशीन में सात सेकेंड तक क यह दिखाई देगा कि मतदाता का वोट कहां गया है। इसमे एक चिट दिखाई देगी जिसमे उम्मीदवार का नाम, पार्टी का चुनाव चिन्ह अंकित होगा। इस चिट को आपको मुहैया नहीं कराया जाएगा, लेकिन सात सेकेंड तक आप इसे देख सकते हैं जिसके बाद यहय ड्रॉप बॉक्स में गिर जाएगी। यही नहीं जब मतदान के बाद वोटों की गिनती होगी तो इस चिट को भी उस दौरान ईवीएम मशीने से मिलाया जाएगा, जिससे कि किसी भी तरह का संशय ना पैदा हो।
इस पूरी प्रक्रिया को लोगों को समझाने के लिए चुनाव आयोग ने अपनी कोशिश शुरू कर दी है। इस बाबत दिल्ली चुनाव आयोग ने जागरुकता अभियान शूरू किया है, जिसके तहत शाहदरा क्षेत्र में मुख्य चुनाव अधिकारी डॉक्टर रणबीर सिंह ने इस प्रक्रिया को शुरू किया है। रणबीर सिंह ने बताया कि ईवीएम पर सवाल पिछले काफी समय से उठ रहे हैं, लेकिन हर टेस्ट में ईवीएम मशीन सही साबित हुई है। खुद सुप्रीम कोर्ट ने माना है कि इसमे कोई छेड़छाड़ नहीं हो सकती है। लेकिन अब हम लोगों को भी इस प्रक्रिया के बारे में जागरूक करेंगे, ताकि लोगों का ईवीएम मशीन पर भरोसा बढ़े।
इसे भी पढ़ें- अयोध्या राम जन्मभूमि विवाद पर आज से सु्प्रीम कोर्ट की पीठ करेगी सुनवाई












Click it and Unblock the Notifications