बड़ी खबरें: आजम ने मोदी पर कसा तंज, भड़के भाजपा नेता

नई दिल्ली। देश की हर बड़ी खबर एक पेज पर यहां पढ़ें। सबसे तेज़ अपडेट आपको इस पेज पर मिलेंगे। कई खबरें आप संक्ष‍िप्त में पढ़ सकते हैं तो विस्तार से भी।

Modi in Nepal

प्रस्तुत हैं 25 नवंबर की खबरें-

10: 05 बजे। आजम ने मोदी पर कसा तंज, भड़के भाजपा नेता

7:25 बजे। इलाहाबाद हाईकोर्ट के दबाव में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने मौलाना आज़ाद लाइब्रेरी में लड़कियों को भी प्रवेश की अनुमति दे दी है ।

6: 40 बजे। खुदरा सिगरेट की बिक्री पर सरकार ने लगाई रोक

6: 16 बजे। दिल्ली-काठमांडू के बीच बस सेवा की शुरुआत हो गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने काठमांडू में तो केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली में हरी झंडी दिखाकर इस बस सेवा की शुरुआत की।

5:45 बजे। विवादित संत रामपाल को 6 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया।

5:29 बजे। बीसीसीआई से सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि क्या वह चेन्‍नई सुपर किंग्स की फ्रेंचाइजी रद्द कर दे?

5:14 बजे। झारखंड चुनाव: दोपहर 1 बजे तक डालटनगंज में 49, पांकी में 55, छतरपुर में 50, हुसैनाबाद में 57, विश्रामपुर में 52, लातेहार में 49, मनिका में 45, गुमला में 46, विशुनपुर में 45, चतरा में 42, लोहरदगा में 38, गढ़वा में 47 और भवनाथपुर में 57 प्रतिशत मतदान।

4:48 बजे। वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे ने सुप्रीम कोर्ट से मुद्गल कमेटी की रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग की।

4:20 बजे। नेपाल में ट्रामा सेंटर के उद्घाटन के मौके पर बोलते प्रधानमंत्री ने दिल्ली और काठमांडु के बीच रोजाना बस चलेगी।

4:10 बजे। नेपाल में ट्रामा सेंटर का उद्घाटन करने पहुंचे पीएम। प्रधानमंत्री यहां लोगों को संबोधित कर रहे हैं।

4:04 बजे। पाकिस्तान ने सार्रक देशो के संगठन में चीन की शक्ति को बढ़ाने की मांग की है।

3:42 बजे। निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली की फांसी पर लगी रोक इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बढ़ा दी है।

3:38 बजे। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने माइकल ब्राउन की गोलीबारी में हुई मौत के मामले में पुलिस अधिकारी के खिलाफ मुकदमा नहीं चलाने के न्यायालय के फैसले के विरोध में हो रहे प्रदर्शन के मद्देनजर देशवासियों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

3:35 बजे। न्यूयार्क| अमेरिका में एक युवक की मौत के मामले में अदालत के फैसले के खिलाफ फग्र्यूसन शहर में प्रदर्शनकारी हिंसा पर उतर आए हैं।

3:25 बजे। श्रीनगर| जम्मू एवं कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को हो रहे प्रथम चरण के मतदान के तहत दोपहर तक लगभग एक-तिहाई मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लिया।

3:21 बजे। नई दिल्ली| दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को बताया कि राजधानी में लुटेरे एक एटीएम मशीन को ही ले उड़े।

3:13 बजे। झारखंड में मतदान प्रक्रिया खत्म। झारखंड में 13 विधानसभा क्षेत्रों में हुआ पहले चरण का मतदान।

3:08 बजे। प्रभु, बीरेंद्र ने हरियाणा से राज्यसभा के लिए नामांकन भरा
चंडीगढ़| रेल मंत्री सुरेश प्रभु और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री बीरेंद्र सिंह ने मंगलवार को हरियाणा से राज्यसभा की दो सीटों के लिए नामांकन भरा।

2:57 बजे। काठमांडू में नहीं होगी नरेंद्र मोदी और नवाज शरीफ की मुलाकात। पाकिस्तान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि काठमांडू में होने जा रहे दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) के शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की द्विपक्षीय मुलाकात उनके भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी से नहीं होगी।

2:55 बजे। बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने मंगलवार को पटना में बिहार सरकार का रिपोर्ट कार्ड जारी किया। 'न्याय के साथ विकास यात्रा 2014' के नाम से रिपोर्ट कार्ड जारी करते हुए मांझी ने जहां सरकार की उपलब्धियां गिनाई, वहीं उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह परंपरा प्रारंभ की थी। बजे।

2:50 बजे। पाकिस्तान में इबोला वायरस बीमारी (ईवीडी) के पहले संदिग्ध रोगी की मंगलवार सुबह फैसलाबाद में मौत हो गई। अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक, पंजाब प्रांत के चिनियट जिला निवासी जुल्फिकार अहमद (40) 16 नवंबर को उप-सहारा राष्ट्र टोगो से लौटे थे।

2:45 बजे। दिल्‍ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के उस फैसले को सही ठहराया है जिसमें कॉमेडी सेंट्रल को 10 दिनों तक बैेन करने का निर्णय लिया गया था।

2:40 बजे। मानव संसाधन मंत्री स्‍मृति ईरानी ने कहा मानसिक रूप से विकलांग बच्‍चों को ट्रेनिंग देने और उन्‍हें पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए होगी अलग ट्रेनिंग व्‍यवस्‍था। उन्‍होंने यह बात यूनेस्‍को एक सम्‍मेलन के दौरान कही।

2:30 बजे। प्रधानमंत्री मोदी 18वें सार्क सम्‍मेलन के लिए काठमांडू पहुंचे। पाक के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ भी रवाना।

2:25 बजे। शेयर बाजारों में मंगलवार को दोपहर के कारोबार में एक प्रमुख सूचकांक निफ्टी ने नए रिकार्ड उच्च स्तर को छू लिया। अपराह्न् करीब 1.36 बजे तक के कारोबार में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी ने 8,535.35 का नया रिकार्ड उच्च स्तर छू लिया। निफ्टी ने इससे पहले सोमवार 24 नवंबर को 8,534.65 का रिकार्ड ऊपरी स्तर छुआ था।

2:18 बजे। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्‍ली में बिजली की आपूर्ति करने वाली दो निजी कंपनियों बीएसइएस राजधानी पावर लिमिटेड और बीएसइएस यमुमना पावर लिमिटेड की याचिकाओं पर कोई भी फैसला नहीं दिया। इन याचिकाओं में मांग की गई थी राजधानी में उनकी ओर से हो रही बिजली आपूर्ति में कोई बाधा नहीं आनी चाहिए।

2:15 बजे। झारखंड में चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद नरेंद्र मोदी सार्क सम्‍मेलन के लिए नेपाल रवाना।

2:11 बजे। विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज और सरताज अजीज की नेपाल में हुई मुलाकात।

2:10 बजे। पाक एनएसए सरताज अजीज ने नरेंद्र मोदी और नवाज शरीफ की मुलाकात पर कमेंट करने से किया इंकार।

2:07 बजे। बेंगलुरु पुलिस ने एमजी रोड पर पांच लड़कियों के साथ हुई छेड़छाड़ मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया।

2:05 बजे। राज्यसभा ने मंगलवार को बीमा विधेयक की रिपोर्ट पेश करने के लिए प्रवर समिति को 12 दिसंबर तक का अतिरिक्त समय देने की मांग स्वीकार कर ली है। समिति के अध्यक्ष राज्यसभा सांसद चंदन मित्रा पहले 28 नवंबर को रिपोर्ट पेश करने वाले थे।

2:00 बजे। ओबामा का नवाज शरीफ को साफ संदेश जब तक नहीं सुधरेंगे पाक के हालात तब नहीं करुंगा पाक का दौरा।

01:55 बजे। आप चाईबासा वाले और मैं चायवाला हूं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चाईबासा में जनसभा हुई। मोदी ने कहा कि आदिवासी विधायक बीजेपी के पास सबसे ज्यादा हैं। आपका और मेरा पक्का नाता है।

01:35 बजे। केजरीवाल ने लॉन्च किया 'आप का धन' एप, आम आदमी पार्टी ने अब मोबाइल के जरिए चंदा पाने के लिए 'आप का धन' एप्लिकेशन तैयार किया है। केजरीवाल 27 नवंबर को मुंबई में देंगे 30 नवंबर को दिल्ली में चंदा जुटाने के लिए लंच देंगे। इससे पहले भी आम आदमी पार्टी 'दिल्ली डायलॉग' नाम से एक कैंपेन लॉन्च कर चुकी है.

01:15 बजे। लाइव दिखाया जा रहा है डीडीए का ड्रा, दिल्ली के विकास सदन में डीडीए फ्लैटों का ड्रा जारी, 25 हजार फ्लैटों का निकलेगा ड्रा, पूरा होगा लोगों के अपने घर का सपना।

01:00 बजे। लोकसभा में टीएमसी का काले छातो के साथ प्रदर्शन, टीएमसी सांसद लोकसभा में कालेधन पर विरोध के लिए काले छोते लेकर वेल तक आ गए। इन काले छातों पर काला धन वापस लाने की बात लिखी हुई है। स्पीकर सुमित्रा महाजन ने काले छाते लेकर संसद में आने पर नाराजगी जताई है।

12:50 बजे। हिना रब्‍बानी का बयान प्रधानमंत्री मोदी गेम चेंजर साबित हो सकते हैं

12:30 बजे। पिछले चार दशक तक अब्दुल्ला परिवार का गढ़ रहे प्रतिष्ठित गांदरबल क्षेत्र में शुरुआती एक घंटे में पांच प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

12:15। शुरु में धीमी रफ्तार के बाद अब जम्‍मू-कश्‍मीर में मतदान में आई तेजी। वोट प्रतिशत में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोत्‍तरी की उम्‍मीद

12:03 बजे। आम आदमी पार्टी की लीगल सेल के अध्यक्ष अश्वनी उपाध्याय और मौजूदा समय में पार्टी से बगावत कर चुके अश्‍वनी उपाध्‍याय ने पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि आम आदमी पार्टी एक ऐसी पार्टी हो गई है जिसे सिर्फ एक आदमी चलाता है।

11:33 बजे। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोर में बम धमाका हुआ है। हालांकि यह बम धमाका कम तीव्रता का था जिसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

11:21 बजे। कालाधन के मुद्दे को लेकर भारी हंगामें के बीज लोकसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गयी है।

11:17 बजे। कालाधन मुद्दे पर टीएमसी के साथ सपा और जदयू के सांसद धरने पर बैठे।

11:10 बजे। कालाधन मुद्दे पर विरोध जताने के लिए टीएमसी सांसद लोकसभा में काले छाते लेकर पहुंचे हैं।

11:07 बजे। सार्क देशों की विदेश मंत्रियों की बैठक शुरु

11:06 बजे। कालाधन मुद्दे को लेकर विपक्षा का लोकसभा में जबरदस्त हंगामा

10:59 बजे। संसद शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन। मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि हम हर मुद्दे पर बात करने के लिए तैयार हैं। सरकार हर मुद्दे पर बहस के लिए पूरी तरह से तैयार है।

10:48 बजे। प्रख्यात कथक नृत्यांगना सितारा देवी का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार तड़के मुंबई के जसलोक अस्पताल में निधन हो गया। वह 94 वर्ष की थीं। उनके दामाद ने इस खबर की पुष्टि की।

10:40 बजे। बिहार के मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने अपने इस्तीफे की अटकलों को शांत करते हुए कहा कि वह अगले साल चुनाव होने तक मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे।

10:36 बजे। जम्मू एवं कश्मीर : शुरुआती दौर में धीमा मतदान
श्रीनगर| जम्मू एवं कश्मीर में मंगलवार को विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 15 विधानसभा सीटों के लिए मतदान चल रहा है।

10:34 बजे। काले धन के मालले पर आज सदन में हंगामा हो सकता है।

10:30 बजे। श‍िवसेना ने मोदी सरकार से इंश्योरेंस बिल में संशोधन करने की मांग की है।

10:15 बजे। नेपाल में सार्क सममेलन के लिये रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पड़ोसी देशों से मधुर संबंध बनाना हमारी प्राथमिकता है।

10:10 बजे। झारखंड में सुबह 9 बजे तक 12 फीसदी मतदान।

10:06 बजे। झारखंड के गुमला में एक किसान की गोली मार कर हत्या कर दी गई है।

10:04 बजे। गुजरात में भाजपा विधायक ने युवक की लोहे की छड़ से पिटाई कर दी, जिसे कैमरे में कैद कर लिया गया। यह घटना मोरबी जिले की है।

10 बजे। पंजाब के अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही से एक नवजात की मौत हो गई। इस पर कांग्रेस नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा मांगा है।

9:56 बजे। संयुक्त राष्ट्र की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार पूरी दुनिया में बच्चों को बेचे जाने के मामलों में इजाफा हुआ है। इन बच्चों में ज्यादा तर लड़कियां हैं, जिन्हें खरीदे जाने के बाद उनका यौन शोषण किया जाता है, उनसे घरों में काम कराया जाता है।

9:54 बजे। झारखंड के हरीहर में पोलिंग बूथ के पास एक लैंडमाइन बरामद हुआ है। यह पोलिंग बूथ पालामाउ विधानसभा क्षेत्र में है।

9:53 बजे। अमेरिका के पर्यावरण संगठन ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बढ़ रहे जल संकट पर चिंता व्यक्त की है।

9:51 बजे। पाकिस्तान के लेग स्प‍िनर दानिश कनेरिया पर लगे आजीवन प्रतिबंध पर पुन: विचार के लिये आईसीसी ने इंकार कर दिया है।

9:50 बजे। फॉरमूला वन चैंपियन लीविस हिल्टन को बीबीसी अवार्ड के लिये नामित किया गया है।

9:45 बजे। ब्राजील फुटबॉल लीजेंड पेले को फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी तबियत फिलहाल ठीक है। आपको बता दें कि हाल ही में उनकी किडनी की सर्जरी हुई थी।

9:42 बजे। चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर और झारखंड पर एग्ज‍िट पोल पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध अंतिम चरण के मतदान खत्म होने तक के लिये है।

9:40 बजे। एप्पल कंनली एड्स के विरुद्ध लड़ने जा रही है। इसके लिये कंपनी रेड नामक अभ‍ियान से जुड़ी है।

9:38 बजे। मां के लिव-इन पार्टनर ने किया बच्ची का यौन शोषण
दक्ष‍िण दिल्ली के नेब सराय इलाके में एक 13 वर्षीय बच्ची का यौन शोषण उसी की मां के लिव-इन पार्टनर ने किया।

9:35 बजे। रामेश्वरम में 2.5 करोड़ रुपए का गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने ड्रग्स श्रीलंका जा रहे स्टीमर से बरामद किया।

9:30 बजे। शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में मिलाजुला रुख

देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में मिलाजुला रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह लगभग 9.33 बजे 15.58 अंकों की तेजी के साथ 28,515.12 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 8.00 अंकों की गिरावट केसाथ 8,522.15 पर कारोबार करते देखे गए।

9:10 बजे। विश्वभार्ती के 7 छात्रों को निलंबित कर दिया गया है। उन पर जूनियर छात्रों को धरने पर बैठने के लिये उकसाने का आरोप है।

9:00 बजे। अमेरिका की पर्यावरण मुद्दों से जुड़ी एक संस्‍था ने भारत में गिरते जलस्‍तर चिंता जाहिर की है। इस संगठन की रिपोर्ट में उत्‍तर भारत खासतौर पर पंजाब के इलाकों में पानी की कमी के बारे में आगाह किया गया है।

सुबह 8: 40 बजे: प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना सितारा देवी का सोमवार देर रात मुंबई के जसलोक अस्पताल में निधन हो गया। 94 वर्ष की सितारा देवी पिछले दो दिनों से वेंटीलेटर पर थीं।

सुबह 8:30 बजे: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ मतभेदों की खबरों के बीच रक्षा मंत्री चक हेगल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। ओबामा ने व्हाइट हाउस में इस राजनीतिक घटनाक्रम के बारे में खुद एलान किया। इस एलान के कुछ घंटे पहले ही हेगल ने अपना इस्तीफा सौंपा था। राष्ट्रपति की ओर से नए रक्षा मंत्री के नाम का एलान और इस पर सीनेट की मुहर लगने तक हेगल से इस पद पर बने रहने के लिए कहा कहा गया है।

सुबह 8 बजे: जम्मू एवं कश्मीर में पहले चरण का मतदान शुरू, यहां भी 10 लाख से अधिक मतदाता 123 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। पढे पूरी खबर: झारखंड-जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान आज

सुबह 7:50 बजे: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली पुलिस के एक निरीक्षक को रिश्वत मांगने तथा एक लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एजेंसी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सुबह 7:40 बजे: कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार को राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पांच चुनाव समितियां गठित करने को मंजूरी दे दी। पार्टी द्वारा जारी वक्तव्य में से यह जानकारी दी गई।

सुबह 7: 30 बजे: नयी दिल्ली। करोड़ों की संपत्ति वाले सहारा की हालत दिनो-दिन खराब होती जा रही है। सहारा ग्रुप के मालिक सुब्रत राय तिहाड़ जेल में है तो वहीं सहारा ग्रुप के दिल्ली और नोएडा स्थित ऑफिसों में इनकम टैक्स के छाप के बाद 100 करोड़ कैश के साथ भारी मात्रा में सोना बरामद हुआ है। पढ़े: सहारा पर छापा, 100 करोड़ कैश के साथ करोड़ों की ज्वैलरी बरामद

सुबह 7:00 बजे: कड़ी सुरक्षा के बीच झारखंड में मतदान शुरू हो गया है। झारखंड के नक्सल प्रभावित इलाकों में मंगलवार को विधानसभा चुनावों के पहले चरण के तहत तीस लाख से अधिक मतदाता 199 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला करेंगे। पढे पूरी खबर: झारखंड-जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान आज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+